फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariya from Shahi dies after being hit by a bus in Bareilly

Bareilly News: बस की टक्कर से शाही के कांवड़िये की मौत, मुरादाबाद में हुआ हादसा

Mon, 17 Aug 2026 12:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 12:34 PM IST
सार

बरेली के शाही क्षेत्र के रहने वाले कांवड़िये की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मुरादाबाद जिले में हुआ। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kanwariya from Shahi dies after being hit by a bus in Bareilly
गौरव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये के साथ रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में शाही क्षेत्र के रमपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय गौरव की मौत हो गई। उसे बस से टक्कर लग गई थी। गौरव अपने साथियों के साथ सोमवार सुबह गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने वाला था।

विज्ञापन


गौरव पुत्र राधेश्याम अपने गांव रमपुरा से 13 अगस्त को 35 लोगों के जत्थे के साथ हरिद्वार गया था। यह जत्था महंत धर्मेंद्र, धर्मपाल और प्रमोद के नेतृत्व में कांवड़ लेने गया था। गंगाजल भरने के बाद सभी कांवड़िये वापस अपने गांव लौट रहे थे। गांव पहुंचने से पहले ही रविवार देर रात मुरादाबाद के रामपुर दोराहे के पास यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


बस की टक्कर से गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौत की खबर मिलते ही साथी कांवड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में हादसे की सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण प्रशासक अशोक गंगवार के साथ मुरादाबाद पहुंचे। पुलिस ने गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम
हादसे की जानकारी मिलने के बाद से रमपुरा गांव में शोक का माहौल है। गौरव अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी इस घटना से गमगीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed