{"_id":"69dc0d08e5e9003e130947cb","slug":"land-marked-for-industrial-corridor-proposal-sent-to-upda-bareilly-news-c-4-1-bly1053-863025-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली के इस इलाके में बनेगा औद्योगिक गलियारा, जमीन चिह्नित, यूपीडा को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली के इस इलाके में बनेगा औद्योगिक गलियारा, जमीन चिह्नित, यूपीडा को भेजा गया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर ली है। इसका प्रस्ताव यूपीडा को भेजा गया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
बरेली जिले में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए प्रशासन ने आंवला तहसील में भमौरा-आंवला-दिल्ली मार्ग के किनारे 1004.985 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भेजा है। जल्द इस पर काम भी शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos
यूपीडा की ओर से नौ जनवरी को जिलाधिकारी अविनाश सिंह को पत्र जारी करके औद्योगिक गलियारे के लिए एक हजार हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। आठ मार्च को उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह की ओर से 10 गांवों की 1004.985 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम और एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
चिह्नित जमीन में श्रेणी-1क की 932.956 हेक्टेयर, श्रेणी-5 की 11.956 हेक्टेयर व श्रेणी-6 की 60.073 हेक्टेयर जमीन शामिल है। इसके बाद जिलाधिकारी ने एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह व एसडीएम आंवला के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
चिह्नित जमीन भमौरा रेलवे स्टेशन के सामने है और नवनिर्मित मथुरा-कासगंज-बदायूं-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक है। गंगा एक्सप्रेसवे से आठ किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण यहां उपक्रम लगाने वाले उद्यमियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।