सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Passport Office Receives Bomb Threat By Email Police and BDS did checking

UP News: बरेली के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे चली छानबीन

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के डीडीपुरम स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को खलबली मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और गहनता से छानबीन की। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

Bareilly Passport Office Receives Bomb Threat By Email Police and BDS did checking
पुलिस की जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के डीडी पुरम स्थित पासपोर्ट कार्यालय को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए मिली, जिससे कार्यालय में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। गहन छानबीन के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उधर, बदायूं जिले में पुलिसत अलर्ट मोड में आ गई। यहां भी पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।

Trending Videos


ईमेल में दोपहर एक बजकर दस मिनट पर बम विस्फोट होने का समय लिखा था। पासपोर्ट अधिकारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दोपहर एक से डेढ़ बजे तक पूरा स्टाफ कार्यालय से बाहर खड़ा रहा। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने कार्यालय की छानबीन की। उन्होंने लोगों के बैग और कार्यालय का हर कोना खंगाला। डेढ़ घंटे की जांच के बाद कोई बम न मिलने पर टीम लौट गई। धमकी भरे ईमेल में बरेली के अलावा बदायूं और पीलीभीत के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर भी एहतियातन जांच के निर्देश थे। बरेली पासपोर्ट मुख्यालय के अधीन पीलीभीत बाईपास बरेली, संभल, बिजनोर, एटा, फिरोजाबाद, अमरोहा, कासगंज, मैनपुरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर और  शाहजहांपुर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर इकाई कर रही जांच, सुरक्षा कड़ी
पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मेल भेजने वाले का कोई नाम या पता नहीं था और इस बार मेल की भाषा पूर्व में भेजे गए मेल से अलग है। साइबर इकाई की टीम ईमेल के आईपी पते से स्रोत का पता लगाने में जुटी है। बता दें कि इससे पहले 27 मार्च को भी बरेली के पीलीभीत बाइपास स्थित पासपोर्ट दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस वक्त भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। 

अन्य जिलों में भी सतर्कता और जांच
बदायूं जिले में भी धमकी भरे मेल के बाद सतर्कता बरती गई। डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में पुलिस तथा विशेष जांच टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों तक चली इस जांच के दौरान किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की टीम ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed