सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LPG is plentiful, then under what circumstances are industries closing down, we will take a report: Nandi

Bareilly: मंत्री नंद गोपाल गुप्ता बोले- एलपीजी भरपूर, फिर किन परिस्थिति में बंद हो रहे उद्योग, लेंगे रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
LPG is plentiful, then under what circumstances are industries closing down, we will take a report: Nandi
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी एशिया में युद्ध से वैश्विक ऊर्जा संकट उत्पन्न हुआ है, लेकिन भारत के पास पर्याप्त रिजर्व है। हम हर परिस्थिति और चुनौती से निपटने में सक्षम हैं। उद्योगों की बंदी की वजह एलपीजी किल्लत है या कुछ और, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उद्योगों के बंद होने की कई वजह होती है। क्या दिक्कत आ रही है, इसे दिखवाएंगे। इस पर डीएम से विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी। बरेली में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने बरेली आए औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ये बातें कहीं।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि भारत की प्रभावी कूटनीति से ईरान ने होर्मुज से भारतीय जहाजों को निकलने दिया है। घरेलू सिलिंडरों के भंडारण की वजह से दिक्कत हो रही है। लोग कई साल बाद रिफिल कराने पहुंच रहे हैं। अचानक बुकिंग बढ़ने से आपूर्ति में दिक्कत हो सकती है। लोगों को भी चाहिए कि वे जरूरत के हिसाब से एलपीजी सिलिंडर बुक करें। निर्यातकों की समस्या पर बोले कि स्थानीय उत्पादन बढ़ाना और बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान, सिंगापुर की कंपनियां प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए उत्सुक
मंत्री ने बताया कि बीते दिनों जापान, सिंगापुर व अन्य कई देशों के एक हजार से ज्यादा उद्यमियों से मुलाकात की गई। सभी को उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए सुरक्षित माहौल मिलने का आश्वासन दिया गया। दौरे से वापस आने के बाद अब ई-मेल आने लगे हैं। कई देशों की नामचीन कंपनियां यहां उद्योग लगाने के लिए उत्सुक हैं। इससे प्रदेश की इकोनॉमी को बढ़त मिलेगी।

दोहरे हत्याकांड का एक भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा- मंत्री 
बदायूं के दोहरे हत्याकांड के संबंध में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। एक भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। उद्योग और व्यापार के लिए प्रदेश में अपराध - मुक्त माहौल बनाया है। इसे चुनौती दे रहे असामाजिक तत्वों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि उनकी सात पीढ़ियां अपराध का नाम सुनकर कापेंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed