सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow wins State Arm Wrestling Championship.

Bareilly News: लखनऊ ने जीती राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lucknow wins State Arm Wrestling Championship.
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप- 2026 का रविवार को समापन हुआ। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप में ट्रॉफी पर लखनऊ की टीम ने कब्जा जमाया। कानपुर को दूसरा और मुरादाबाद को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों से आए 550 खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक मुकाबलों के बाद चैंपियन ऑफ चैंपियन सीनियर वर्ग में हापुड़ के सुमित कुमार और जूनियर वर्ग में लखनऊ के आर्यन यादव चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग (दाएं हाथ) के अलग-अलग मुकाबलों में शिवम, नबील, आर्यन, वैभव, अनुपम और ठाकुर अनिकेत ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। जूनियर वर्ग (बाएं हाथ) में आदित्य पांडेय, मोहम्मद मोहरिज, अंकुर और लवपुरी ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग के बाएं हाथ के मुकाबलों में देव सिंह, आशीष और गुलाम ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के दाएं हाथ के मुकाबलों में सुमित और राहुल स्वर्ण पदक जीता। उम्रदराज खिलाड़ियों के मास्टर वर्ग (दाएं हाथ) में पुन्नेर मनीषी, यथार्थ और अभिषेक ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन अक्तूबर में जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ बरेली के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वेनोज वर्का एवं सचिव शावेज अली विशेष रूप से मौजूद रहे। सचिव मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्गों के अलग-अलग भार श्रेणियों में कड़े मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed