सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheets opened for 12 accused including Constable Surkesh Sharma in Bareilly

Bareilly News: सिपाही सुरकेश शर्मा समेत 12 आरोपियों की खुली हिस्ट्रीशीट, एसएसपी ने दिए निगरानी के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 14 Jun 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 12 शातिर आरोपियों की क्लास (बी) हिस्ट्रीशीट खोली है। इन आरोपियों पर हत्या, डकैती, गौकशी और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप हैं।

History sheets opened for 12 accused including Constable Surkesh Sharma in Bareilly
सिपाही सुरकेश शर्मा समेत 12 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के चर्चित सिपाही सुरकेश शर्मा और 11 अन्य लोगों की हिस्ट्री शीट खोल दी गई है। इन सभी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और हत्या लूट डकैती जैसे अपराध में संलिप्त हैं। सुरकेश शर्मा मूल रूप से भमोरा थाने के लंगूरा गांव का निवासी है और दूसरे जिले में तैनात रहा है। उसके खिलाफ भी बरेली समेत दूसरे जिलों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

जनपद के विभिन्न थानों में ये हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। थाना भमोरा और देवरनिया में चार-चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट दर्ज हुई। थाना किला में दो, जबकि सीबीगंज और अलीगंज में एक-एक अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली गई। अपराध की प्रकृति के अनुसार, सात हिस्ट्रीशीट गौकशी से संबंधित हैं। दो हिस्ट्रीशीट वाहन चोरी या चोरी के मामलों से जुड़ी हैं। एक हिस्ट्रीशीट हत्या, गौकशी और हत्या के प्रयास के लिए है। डकैती और रंगदारी/हत्या के प्रयास के लिए भी एक-एक हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी
एसएसपी अनुराग आर्य ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। उन्हें इन हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। उनकी आपराधिक प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed