{"_id":"6a2e83f2509e30e37b0fceb8","slug":"head-constable-mohammad-jamshed-resigned-due-to-rising-communalism-in-bareilly-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता...', लिखकर हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता...', लिखकर हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार
जीआरपी के हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने देश में सांप्रदायिकता बढ़ने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजनीति में जाने की इच्छा जताई है।
हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाने से मुरादाबाद जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने देश में सांप्रदायिकता बढ़ने का आरोप लगाया और राजनीति में जाने की इच्छा जाहिर की है। हेड कांस्टेबल ने अपना त्यागपत्र (इस्तीफा) एसएसपी बरेली अनुराग आर्य को भेज दिया है। मोहम्मद जमशेद का त्यागपत्र पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है।
मोहम्मद जमशेद की हाल तैनाती जीआरपी में हुई है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पुलिस की वर्दी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है, इसलिए अच्छा पुलिस वाला बनते हुए कभी वर्दी के सम्मान से समझौता नहीं किया। पुलिस की नौकरी से संतुष्ट हूं। मगर वर्तमान समय में प्रदेश व देश के अंदर सांप्रदायिकता बढ़ती जा रही है। जिससे देश और प्रदेश में आदमी एक-दूसरे का दुश्मन बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्तीफा वायरल
मोहम्मद जमशेद ने आगे लिखा, 'मैं सांप्रदायिकता को कम करने और देश सेवा के लिए राजनीति में जाना चाहता हूं जिस कारण उत्तरप्रदेश पुलिस से त्यागपत्र देना चाहता हूं। मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने करें। जमशेद के द्वारा सौंपा गया त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मोहम्मद जमशेद ने आगे लिखा, 'मैं सांप्रदायिकता को कम करने और देश सेवा के लिए राजनीति में जाना चाहता हूं जिस कारण उत्तरप्रदेश पुलिस से त्यागपत्र देना चाहता हूं। मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने करें। जमशेद के द्वारा सौंपा गया त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुलिस महकमे में भी मोहम्मद जमशेद के त्यागपत्र की चर्चा हो रही है। जमशेद का कहना है कि प्रदेश में भाईचारा दोबारा कायम किया जाएगा। धर्मनिरपेक्षता, समानता और एकता के लिए राजनीति में आ रहे हैं। मोहम्मद जमशेद जिला मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव गुरेर का रहने वाले हैं। वह 22 मार्च से जीआरपी में संबद्ध हैं।