सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man befriends widow on Facebook swindles her out of Rs 13 lakh under the pretext of marriage in Bareilly

Bareilly News: युवक ने फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर विधवा से 13 लाख रुपये ठगे

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में एक महिला को फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवक ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। फिर उससे 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। 

man befriends widow on Facebook swindles her out of Rs 13 lakh under the pretext of marriage in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक महिला से 13 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। खुद को ऑस्ट्रेलिया निवासी बताने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर यह धोखाधड़ी की। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



सुभाषनगर थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी निवासी महिला ने इंस्पेक्टर सतीश नैन को बताया कि उनके पति का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उनके बैंक खाते में करीब 13 लाख रुपये जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले फेसबुक पर उनकी राज खुराना नाम के व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। उसने खुद को ऑस्ट्रेलिया का निवासी बताया। पिछले एक माह से वह व्हाट्सएप पर संपर्क में था। बातचीत के दौरान युवक ने शादी करने की बात कही। 31 मई को बरेली आकर मिलने का वादा किया।
विज्ञापन


31 मई को युवक ने मुंबई एयरपोर्ट से कॉल कर बताया कि कस्टम अधिकारियों ने उसे रोक लिया है। उसने खुद को छुड़ाने के लिए रुपये मांगे। महिला ने उसके बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के बाद युवक नहीं पहुंचा, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ।

ऑनलाइन टेंडर के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी
सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को ऑनलाइन टेंडर में भागीदारी का झांसा देकर ठग ने डेढ़ लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठग ने खुद को टाटा मोटर्स उत्तराखंड का वाइस प्रेसिडेंट बताया और टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर के कावेरी साउथ सिटी निवासी चेतन्य प्रकाश ने इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश नैन को बताया कि उन्हें ऑनलाइन टेंडर में भाग लेने का प्रस्ताव मिला था। 

प्रस्ताव देने वाले ने खुद को टाटा मोटर्स उत्तराखंड का वाइस प्रेसिडेंट बताया था। चेतन्य प्रकाश ने आरोपी के झांसे में आकर टेंडर फीस के रूप में 1.50 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में उन्हें पता चला कि पूरा टेंडर फर्जी था और उनके साथ ठगी हुई है।

धोखाधड़ी कर खाते से निकाले रुपये
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव परधौली निवासी अखिलेश के बैंक खातों से धोखाधड़ी कर यूपीआई के जरिये 82 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। 21 हजार रुपये डेबिट कार्ड से निकाले गए। पीड़ित ने इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि उनके बैंक खाते से यह रुपये 22 फरवरी को निकाले गए। उन्होंने साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उनके 60 हजार रुपये होल्ड कर दिए गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराकर धोखाधड़ी से निकाले गए रुपये वापस कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed