{"_id":"6a33dab6136578a6e60c33ce","slug":"half-burnt-body-of-man-found-in-a-field-murder-suspected-in-bareilly-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत में पड़ा मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत में पड़ा मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में एक युवक का अधजला शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव धनौरा गौरी के एक खेत में बृहस्पतिवार को एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार और सीओ मीरगंज अजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव बुरी तरह जला होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए शव को बुरी तरह जलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की आशंका
आशंका है कि यह घटना रामपुर और बदायूं की सीमाओं के पास हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक की हत्या कर शव बरेली सीमा में तो नहीं फेंका गया। आसपास के बदायूं के बिसौली और रामपुर के शाहबाद थानों को भी सूचना दी गई है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।