{"_id":"69f273e473fc25c61e095def","slug":"man-killed-in-saudi-arabia-accident-rs-5625-lakh-claim-grabbed-bareilly-news-c-4-bly1053-874201-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सऊदी अरब में हुए हादसे में युवक की मौत, 56.25 लाख क्लेम हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सऊदी अरब में हुए हादसे में युवक की मौत, 56.25 लाख क्लेम हड़पा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के बीमा क्लेम के 2.25 लाख सऊदी रियाल यानी 56.25 लाख रुपये उसके रिश्तेदारों ने हड़प लिए। मृतक के पिता ने अपनी बहन, बहनोई और भांजों समेत 12 लोगों के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने धोखे से पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर यह रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।
खना गौटिया बंडिया निवासी आबिद रजा खां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा माजिद रजा खां वर्ष 2018 से सऊदी अरब में कार चलाता था। दो फरवरी 2021 को माजिद की वहां सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आबिद का भांजा अतीक 25 साल से सऊदी अरब में रह रहा है। माजिद की मौत के बाद अतीक के पिता और आबिद के बहनोई इरफान ने उन्हें बताया कि दुर्घटना दूसरे वाहन चालक की गलती से हुई थी, इसलिए माजिद की मौत पर दोगुना बीमा क्लेम मिलेगा।
आबिद रजा खां ने बहनोई और भांजे के झांसे में आकर अतीक के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी। इसके बाद अतीक ने माजिद के कार मालिक से उसके पासपोर्ट और अन्य कागजात लेकर बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया। मामला अदालत में पहुंचने पर अतीक को क्लेम के एक लाख रियाल मिले, जिसकी जानकारी उसने आबिद को दी और पूरी रकम मिलने पर ट्रांसफर करने का वादा किया। बाद में अतीक को क्लेम के 1.25 लाख रियाल और मिले, लेकिन उसने यह रकम आबिद को नहीं दी। बाद में अतीक ने रुपये मिलने की बात से ही इन्कार कर दिया। सऊदी में अन्य लोगों से संपर्क करने पर आबिद को पता चला कि अतीक को क्लेम के कुल 2.25 लाख रियाल पहले ही मिल चुके थे।
Trending Videos