सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Manoj and Sanjay won the doubles masters category.

Bareilly News: युगल मास्टर वर्ग में मनोज और संजय ने जीता मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 21 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Manoj and Sanjay won the doubles masters category.
विज्ञापन
बरेली। महानगर बैडमिंटन क्लब की ओर से कॉलोनी स्थित पार्क में महानगर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए युगल मास्टर वर्ग में मनोज दीक्षित और संजय दीक्षित की जोड़ी ने मनोज शर्मा और आशीष को 21-19, 21-14 से हराया।
Trending Videos

युगल 70+ वर्ग में उमाकांत शर्मा और हेमंत की जोड़ी ने भगत और मुन्ना राठौर को एकतरफा मुकाबले में 21-04, 21-12 से पराजित किया। वहीं, गौरव और सौरव ने प्रदीप और राहुल को 21-18, 21-17 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 19-36 आयु वर्ग में क्षितिज ने उत्कर्ष को 21-19, 21-19 से हराया। 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग में चित्रांक ने रितेश को 21-13, 21-10 से मात दी। नाभ गंगवार ने शाश्वत को 21-05, 21-13 से हराया, जबकि अर्णव ने सुब्रत को 21-10, 21-14 से पराजित किया। अथर्व सांघी ने विधान सिधाना को 21-09, 21-13 से हराया।

विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबले
ग्रुप कैप्टन उमाकांत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत मैच सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक और शाम चार बजे से छह बजे तक दो सत्रों में खेले जा रहे हैं। मुकाबलों के दौरान डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. सुमन, डॉ. नरेंद्र, मनोज शर्मा, रोहन गर्ग, जेएन श्रीवास्तव, आरके मिश्रा और सतेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले एक अप्रैल को खेले जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed