सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman climbed on overhead tank to lodge a report of snatching of son and remarriage

Bareilly News: बेटा छीनने और दूसरी शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने गई विवाहिता ओवरहेड टैंक पर चढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Married woman climbed on overhead tank to lodge a report of snatching of son and remarriage
विज्ञापन
नवाबगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने, बेटा छीनने और दूसरी शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विवाहिता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वह ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। अधिकारियों के आश्वासन पर उतरी।

मोहल्ला भट्टा पहलवान निवासी सुनील वर्मा ने बताया कि उन्होंने बेटी कशिश वर्मा की शादी नवाबगंज के बहोरनगला रोड निवासी अजय वर्मा से 28 नवंबर 2022 को की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। कशिश ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पंचायत के बाद ससुराल वाले कशिश को साथ ले गए। कुछ समय बाद कशिश ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, ससुराल वाले फिर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति अजय ने डेढ़ वर्षीय बेटा भी छीन लिया और दूसरी शादी कर ली। इससे परेशान विवाहिता सोमवार को थाने गई। उसने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos

नाराज विवाहिता ओवरहेड टैंक पर चढ़ी
शाम तक रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज कशिश तहसील परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। कुछ देर में भीड़ जुट गई। सूचना पर तहसीलदार अभिषेक तिवारी, नायब तहसीलदार शोभित चौधरी, इंस्पेक्टर अरुण कुमार आदि मौके पर पहुंचे। वहां पहुंची कशिश की मौसी कोमल वर्मा ने पुलिस से तीखे सवाल किए। इंस्पेक्टर से नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार ने दोनों को शांत कराया। दो दिन में बच्चे और पति को कशिश के सामने लाने का आश्वासन दिया गया है। उसके बाद दंपती की वार्ता कराई जाएगी।
वर्जन,
विवाहिता को समझाकर ओवरहेड टैंक से उतार लिया गया है। विवाहिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। । - अभिषेक तिवारी, तहसीलदार, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed