{"_id":"69d8f9565393f93db702f10b","slug":"mini-bank-operator-satendra-attacked-and-killed-with-rod-in-bareilly-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में मिनी बैंक संचालक की हत्या: हमलावरों ने रॉड से हमला कर ली जान, चार साल पहले हुई थी सतेंद्र की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में मिनी बैंक संचालक की हत्या: हमलावरों ने रॉड से हमला कर ली जान, चार साल पहले हुई थी सतेंद्र की शादी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
बहेड़ी में मिनी बैंक संचालक सतेंद्र कुमार की युवकों ने रॉड से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए सतेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, पुलिस जांच में जुटी है।
मृतक सतेंद्र (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के बहेड़ी में मिनी बैंक संचालक की हमलावर युवकों ने लोहे की रॉड मारकर सरेआम हत्या कर दी। जान बचाने के लिए वह बाइक से भागा, लेकिन हत्यारों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे घायल संचालक ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सतेंद्र कुमार (32) नगर पालिका परिसर में एसबीआई की मिनी ब्रांच और सीएचसी सेंटर चलाता था। गुरुवार की रात मिनी ब्रांच बंद करके वह मोहम्मदपुर चौराहा बाईपास पर शराब भट्टी के पास स्थित चौधरी होटल पर खाना खा रहा था। रात करीब 11 बजे अंकित निवासी मोहम्मदपुर गौटिया दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और वे लोग सतेंद्र से किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब सतेंद्र ने इसका विरोध किया तो तीनों हमलावर हो गए और उसे पीटने लगे। हमले से घबराकर सतेंद्र बाइक से भागा, तो हमलावरों ने उसका पीछा किया और उसे रोडवेज के पास घेर लिया। वहां उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में रॉड लगने से वह बाइक सहित वहीं गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। एक निजी एंबुलेंस से उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने इस मामले में सतेंद्र के भाई सुरेंद्र की तहरीर पर अंकित और उसके दो साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। देर रात इलाज के दौरान सतेंद्र ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुछ साल पहले हुई थी युवक की शादी
सतेंद्र की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी है। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। घायल होने की खबर गांव पहुंची तो लोग उसे देखने अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक छा गया। अपने अच्छे व्यवहार के कारण उसकी लोगों से अच्छी पहचान थी, इसलिए किसी को उसकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है।
घटना की जांच गहनता से की जा रही है। सूचना मिलते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी, जिसे अब हत्या में तरमीम किया गया है। आसपास के 300 मीटर दायरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। –दिनेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर, बहेड़ी