{"_id":"69a7c5f38d8814b5fd01efce","slug":"miscreants-demolished-the-boundary-wall-of-the-cemetery-in-shahi-area-in-bareilly-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शाही इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, खुराफातियों ने गिराई कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शाही इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, खुराफातियों ने गिराई कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में होली के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। खुराफातियों ने कब्रिस्तान की बॉउंड्रीवॉल गिरा दी। इसकी जानकारी होने पर बुधवार सुबह समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
ग्रामीणों का आरोप- खुराफातियों ने गिराई बॉउड्री वॉल
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया कल्यानपुर में मंगलवार की रात खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने के लिए कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को गिरा दिया, जिससे एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैंसला और चौकी इंचार्ज दुनका मुनेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार ठिरिया कल्यानपुर की कुल आबादी 3700 है। जिसमें मुस्लिम समुदाय की आबादी 500 के करीब है। गांव के बाहर मुस्लिम समुदाय का कब्रिस्तान हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में तत्कालीन मीरगंज विधायक सुल्तान बेग ने विधायक निधि से बाउंड्री वॉल बनवाई थी, जिसे बीती रात किसी शरारती तत्व ने गिरा दिया। बुधवार सुबह ग्रामीण उधर पहुंचे तो बाउंड्री वॉल गिरी देखकर आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ मीरगंज भी मौके पर पहुंचे
दूसरे समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान के पति प्रेमपाल ने शाही थाना पुलिस को सूचना दी तो प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैंसला और चौकी इंचार्ज दुनका मुनेंद्र पाल सिंह अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। मौके पर काफी देर तक जांच पड़ताल की। कुछ ही देर बाद सीओ मीरगंज अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक शाही और चौकी इंचार्ज दुनका मुनेन्द्र पाल सिंह को खुराफातियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कुछ खुराफातियों ने गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। उनका पता लगाकर प्रभारी निरीक्षक शाही को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दो दिन में बाउंड्री वॉल बनवाने के लिए कहा है।
