{"_id":"6a16b9274949358e860cd002","slug":"mother-in-law-consumes-poison-after-being-beaten-by-daughter-in-law-in-bareilly-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहू ने पीटा तो सास ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती; पिटाई का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहू ने पीटा तो सास ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती; पिटाई का वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 27 May 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के मलूकपुर में एक महिला ने अपनी सास की पिटाई कर दी, जिससे आहत होकर सास ने जहरीला पदार्थ कर लिया। पीड़ित ने बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
बहू ने सास को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बेटे और बहू की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Trending Videos
जिला अस्पताल में अनुपम के पति राजीव रस्तोगी ने जानकारी दी कि उनका छोटे बेटा और बहू मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इस बात को लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। आरोप है कि कई बार बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट भी की, जिसकी शिकायत किला थाने में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू ने पीटा तो खाया जहर
बुधवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान बहू ने अनुपम रस्तोगी की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर अनुपम रस्तोगी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति और छोटी बेटी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
इधर, बहू द्वारा अनुपम रस्तोगी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति राजीव रस्तोगी की शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी पुत्र और बहू के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।