सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar mitra will be deployed in every ward of the Bareilly City

Bareilly News: शहर में गंदगी फैलाई तो होगी कार्रवाई, हर वार्ड में तैनात होंगे नगर मित्र, रखेंगे पैनी नजर

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में कूड़ा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर के हर वार्ड में नगर मित्र तैनात किए जाएंगे, जो कूड़ा फैलाने वालों पर पैनी नजर रखेंगे। अगर कोई गंदगी फैलाते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

Nagar mitra will be deployed in every ward of the Bareilly City
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली में नगर निगम के वार्डों में गंदगी फैलाने वालों पर अब और सख्ती रहेगी। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए हर वार्ड में नगर मित्र तैनात करने की योजना बनाई गई है। यह अपने आसपास के इलाकों में निगरानी रखेंगे और नियम तोड़ने वालों की रिपोर्ट सीधे अधिकारियों को देंगे। इसके बाद उनका चालान किया जाएगा। इससे आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने में भी मदद भी मिलेगी।
Trending Videos


नगर निगम बरेली में कुल 80 वार्ड हैं। यहां पर करीब 13 से 14 लाख आबादी है। शहर को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने के उद्देश्य से नगर निगम की तरफ से समय-समय पर विशेष प्रयास किए जाते हैं। वर्तमान में नगर निगम की तरफ से वार्ड प्रोत्साहन समिति बनाई गई है। जिसमें सभी वार्ड के पार्षद अध्यक्ष व वहां के नागरिक सदस्य के रूप में कार्य देख रहे हैं। इन सदस्यों में से बेहतर काम करने वालों को नगर मित्र बनाया जाएगा, जो लोगों को जागरूक करेंगे। इसका चयन पार्षद स्तर से किया जाएगा, उनको उस वार्ड का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर मित्र को अपने क्षेत्र के पूरे वार्ड की जिम्मेदारी दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा जाता है तो नगर मित्र इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को देंगे। इसके आधार पर संबंधित व्यक्ति पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से न केवल निगरानी मजबूत होगी, बल्कि लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी। साथ ही सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

वित्तीय वर्ष में अब तक 60 लाख का लगा जुर्माना 
सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर 22 कैटेगरी में चालान कर जुर्माना लगाया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जनवरी तक नगर निगम ने करीब 60 लाख रुपये की वसूली की है। इसमें सर्वाधिक सैटेलाइट से पीलीभीत वाले रोड पर लोगों का चालान करते हुए 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वजह कि यहां पर बस अड्डा, ठेला खुमचे वाले ज्यादा हैं। इसमें जनवरी में चालान के जरिए 13.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें कूड़ा फेंकने पर 2.93 लाख, डेयरी से गंदगी फैलाने वालों पर 4.57 लाख, अतिक्रमण के साथ गंदगी फैलाने वालों पर 31 हजार, पॉलीथिन से गंदगी फैलाने पर 3.20 लाख, बॉयो मेडिकल वेस्ट फैलाने वालों पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम के पर्यावरण अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि वार्ड प्रोत्साहन समिति में काम करने वाले सदस्यों में से अच्छा काम करने वाले नागरिक को नगर मित्र बनाया जाएगा। यह नगर मित्र अपने वार्ड के दायरे में गलियों, सड़कों व सार्वजनिक जगहों की निगरानी करेंगे, ताकि नालियों और खुले इलाकों में कचरा फेंकने से रोका जा सके। यह लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही गंदगी फैलाने वालों की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को देंगे, ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed