{"_id":"69808203e23b3c7429018e10","slug":"woman-serious-allegations-against-her-father-in-law-in-bareilly-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवाहिता ने हिस्ट्रीशीटर ससुर पर लगाए दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप, एसएसपी से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवाहिता ने हिस्ट्रीशीटर ससुर पर लगाए दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप, एसएसपी से मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के बारादरी क्षेत्र की महिला सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने शिकायती पत्र देकर अपने ससुर व उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए और एसएसपी से सुरक्षा की मांग की।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के बारादरी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने ससुर और उसके साथियों पर दुष्कर्म, मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देकर समझौता कराने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंची। उसने वहां शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की।
Trending Videos
महिला ने बताया कि उसका ससुर हिस्ट्रीशीटर है। आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही ससुर लगातार उसका शोषण करता आ रहा है। जब पीड़िता ने विरोध किया तो परिवार के सदस्यों को डरा धमकाकर जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए और उसके विरुद्ध झूठे मामले दर्ज करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप
महिला का आरोप है कि उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन साजिश के तहत उसके भाई को अगवा कर धमकाया गया, जिससे दबाव में आकर समझौता कराया गया। इसके बाद थाना कोतवाली और थाना बारादरी में एक के बाद एक झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुर पर अवैध हथियार, फर्जी लाइसेंस, जमीन हड़पने और संगठित अपराधियों से संबंध जैसे गंभीर आरोप हैं। उसका कहना है कि ससुराल पक्ष द्वारा घर में प्रवेश और पति से मिलने तक से रोका जा रहा है, जिससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच कराने की बात कही है।
