{"_id":"69c45643700508be080ad7d4","slug":"nandkishores-second-murderer-also-sent-to-jail-bareilly-news-c-396-1-bas1001-630-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नंदकिशोर के दूसरे हत्यारोपी को भी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नंदकिशोर के दूसरे हत्यारोपी को भी भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव किदौना के नंदकिशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपी के पिता आधार सिंह को जेल भेजा जा चुका है।
थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि 20 मार्च की रात आधार सिंह शराब पिलाने के लिए नंदकिशोर को अपने घर ले गया था। वहां दोनों लोगों ने शराब पी। इसके बाद शराब मंगाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच नंदकिशोर ने आधार सिंह को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आधार सिंह और उसके बेटे ने नंदकिशोर के सिर पर लकड़ी की फंटी से हमला कर दिया। गला दबाकर हत्या कर दी। शव रात में ही पड़ोस के घर के सामने फेंक आए। नंदकिशोर के भाई रामऔतार ने थाने में तहरीर देकर नंदकिशोर के दोस्त आधार सिंह और उसके बेटे आनंद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
Trending Videos