सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neighbours pelted stones after a dispute, elderly woman died

Bareilly News: विवाद के बाद पड़ोसियों ने किया पथराव, बुजुर्ग महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Neighbours pelted stones after a dispute, elderly woman died
विज्ञापन
बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के जाटवपुरा टायर मंडी में बुधवार रात नौ बजे पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव हो गया। इसमें 65 वर्षीय महिला मारुख बेगम घायल हो गईं। परिवार वाले उनको अस्पताल ले गए। जहां रात 11 बजे डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


जाटवपुरा निवासी इमरान अपने घर के बाहर दुकान में सब्जी बेचने का काम करता है। उसका आरोप है कि पास में किराने की दुकान चलाने वाला अर्सल उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसकी शिकायत इमरान ने आरोपी अर्सलकी मां से की। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने इमरान को पीट दिया। जान बचाने के लिए इमरान घर के अंदर भागा और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान का कहना है कि इसके बाद अर्सल पक्ष के चाचा-ताऊ व अन्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। जब वे सफल नहीं हुए तो घर के बाहर से ही बराबर की दीवार से पथराव कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान फेंकी गई एक ईंट इमरान की मां मारुख बेगम के सीने में जा लगी। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उनको अस्पताल ले गए। जहां रात 11 बजे डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed