{"_id":"6a6d105b71d66a545d0d519a","slug":"online-forms-for-mbbs-bums-and-bams-examinations-will-be-available-for-submission-starting-august-3-bareilly-news-c-4-bly1015-936370-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन अगस्त से भरे जाएंगे एमबीबीएस, बीयूएमएस और बीएएमएस परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन अगस्त से भरे जाएंगे एमबीबीएस, बीयूएमएस और बीएएमएस परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म
Sat, 01 Aug 2026 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीयूएमएस और बीएएमएस पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सारिणी घोषित कर दी है। विद्यार्थी तीन अगस्त से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in/onlineexaminationform पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के तहत एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल पार्ट एक व दो तथा बीयूएमएस तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की मुख्य व पूरक परीक्षा के फॉर्म भरे जाएंगे। इसके साथ ही आयुष मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में बीएएमएस पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की पूरक परीक्षा 2026 के लिए भी आवेदन फॉर्म जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी अपना निर्धारित परीक्षा शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा कर सकेंगे।
ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म तीन अगस्त से उपलब्ध होंगे। विद्यार्थियों की ओर से फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है। अभ्यर्थियों को अपने भरे हुए आवेदनपत्र 11 अगस्त तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करने होंगे। महाविद्यालयों की ओर से इन आवेदनपत्रों को ऑनलाइन अप्रूव करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे समय से फॉर्मों की जांच कर उन्हें ऑनलाइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
-- -
एमबीए में दाखिले के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग तीन अगस्त को
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एमबीए (जनरल), एमबीए (मार्केटिंग) और एमबीए (एग्जीक्यूटिव) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग की तारीख घोषित कर दी है। एससी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों की रिक्त सीटों को भरने के लिए तीन अगस्त को सुबह 9:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित व्यावसायिक प्रशासन विभाग में प्रक्रिया शुरू होगी।
समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत वे अभ्यर्थी जिन्होंने पिछले चरणों में प्रवेश नहीं लिया है, वे इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी एक सेट स्व-प्रमाणित छायाप्रति लानी होगी। आवश्यक दस्तावेजों में समर्थ पोर्टल का पंजीकरण फॉर्म, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र, स्नातक के अंक पत्र व डिग्री, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, पहचानपत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो, जाति, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और आवश्यकतानुसार माइग्रेशन व गैप सर्टिफिकेट शामिल हैं।