{"_id":"6996db6fb5278470150a274c","slug":"passport-office-to-launch-special-drive-on-february-21-online-appointments-issued-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पासपोर्ट कार्यालय की ओर से 21 फरवरी को विशेष अभियान, जारी किए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पासपोर्ट कार्यालय की ओर से 21 फरवरी को विशेष अभियान, जारी किए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
Thu, 19 Feb 2026 03:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:14 PM IST
सार
अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से 21 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
पासपोर्ट सेवा केंद्र, बरेली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से 21 फरवरी को विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय व इसके कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी पोस्ट ऑफिस, पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) को खोलकर 1400 आवेदकों के पासपोर्ट आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।
पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान के लिए 1400 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं। इनमें पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए 800 अपॉइंटमेंट निर्धारित हैं। पीओपीएसके बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर और नगीना में 90-90 अपॉइंटमेंट्स, अमरोहा, बदायूं और शाहजहांपुर में 50-50 अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं।
सभी अपॉइंटमेंट वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसी दिन राजभाषा हिंदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यालय के सभागार में हिंदी कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
ईमेल आईडी में किया गया है परिवर्तन
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, बरेली की ईमेल आईडी में परिवर्तन किया गया है। अब पूर्व की ईमेल आईडी rpo.bareilly@mea.gov.in के स्थान पर नई ईमेल आईडी rpo.bareilly@cpo.gov.in प्रभावी होगी।