{"_id":"6148df0d8ebc3ef2c0715e95","slug":"photo-of-inspector-with-son-s-ak-47-and-pistol-goes-viral-bareilly-news-bly460262745","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा का बेटे के एके-47 और पिस्टल के साथ फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा का बेटे के एके-47 और पिस्टल के साथ फोटो वायरल
विज्ञापन
शाश्वत का एके-47 के साथ सोशलमीडिया पर वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर ट्रक से टक्कर के बाद कार में मिले थे असलहे और कारतूस
Trending Videos
बिथरी चैनपुर। दुर्घटनाग्रस्त हुई कार से असलहों और कारतूसों की बरामदगी के बाद रिटायर्ड दरोगा संजय प्रताप सिंह के अस्पताल में भर्ती घायल बेटे शाश्वत प्रताप और दामाद विनय पर पुलिस निगरानी बैठा दी गई है। शाश्वत के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें वह एके-47 और पिस्टल का प्रदर्शन कर रहा है।
रविवार को वीरसावरकर नगर निवासी रिटायर्ड दरोगा संजय प्रताप सिंह का बेटा शाश्वत प्रताप सिंह अपने बहनोई विनय के साथ कार में लखनऊ की ओर जा रहा था। उल्टी दिशा में चलने के कारण बड़ा बाईपास पर उसकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया लेकिन शाश्वत और विनय घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी 112 ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच बिथरी पुलिस उसकी कार लेकर थाने पहुंची। वहां कार की तलाशी ली गई तो उसमें अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, कई कारतूस और खोखों के अलावा 90 हजार रुपये बरामद हुए। इस मामले में पुलिस की ओर से दोनों के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। शाश्वत और विनय अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, सोमवार को शाश्वत के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें वह एके-47 और पिस्टल का प्रदर्शन कर रहा है। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि दोनों की स्थिति में सुधार होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।