सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Murder Two accused sent to jail in the murder case of Maroof Begum

UP: नदीम ने पकड़े हाथ, अरसल ने दबाया वृद्धा का गला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझी कहानी; बाप-बेटे का ये था प्लान

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 31 Mar 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के बरेली में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा हो गया है। बाप नदीम ने हाथ पकड़े और बेटे अरसल ने बुजुर्ग का गला दबा दिया था। मारूफ बेगम की हत्या के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Bareilly Murder Two accused sent to jail in the murder case of Maroof Begum
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बरेली के थाना प्रेमनगर इलाके में रिश्तेदारों के बीच मजाक में हुए विवाद के बाद 70 वर्षीय महिला मारूफ बेगम की गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच पड़ताल और डॉक्टरों से रायशुमारी के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने इन्हें जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos


ब्रह्मपुरा टायर मंडी में 26 मार्च को रात के वक्त हुई घटना के बाद नदीम खां ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई थी कि पड़ोस के ही छह लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपी दरवाजा तोड़कर घर में घुसने लगे, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा न खुलने पर आरोपियों ने घर में ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान उनकी मां मारूफ बेगम से धक्कामुक्की हुई। एक ईंट भी मां के सीने पर लगी। मां पहले से दिल की मरीज थीं, उनकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस ने तत्काल धरपकड़ शुरू कर दी।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अरसल व उसके पिता नदीम को गिरफ्तार कर लिया। नदीम ने बताया कि दोनों पक्ष ही रिश्तेदार हैं। दोनों की आसपास दुकान हैं। 
 

अरसल की एक दिन पहले इमरान से मजाक को लेकर दुकान पर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर मामला बढ़ा और गुस्से में परिवार के साथ उन लोगों ने इमरान के घर चढ़ाई कर दी। तभी ये घटना हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझाया था मामला
रिपोर्ट कराने वालों ने भी कहासुनी और झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब वादी समेत पुलिस को यही लग रहा था कि बुजुर्ग की मौत सदमे या दिल के दौरे से हुई है। यह भी तर्क दिया जा रहा था कि आरोपी पक्ष गेट को पीटता रहा पर दरवाजा न खुलने पर गालीगलौज करके चले गए। 

 

पोस्टमॉर्टम में बुजुर्ग की मौत की वजह (थ्रॉटलिंग) गला दबने से होने की पुष्टि से मामला उलझ गया था। सवाल उठ रहे थे कि दरवाजा खुला ही नहीं तो गला दबाकर हत्या कैसे कर दी गई? हालांकि इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच में पता लगा कि हमलावर एक बार पहले भी घर में घुस चुके थे। 

 

उसी दौरान अरसल ने बुजुर्ग का गला दबा दिया था जबकि उसके पिता व अन्य ने हाथ पकड़ लिए थे। डॉक्टरों ने बताया कि कई बार गला दबाने की स्थिति में मौत कुछ समय बाद होती है। इस मामले में ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed