सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   toll tax New Rates Effective from April 1st Cash Payments not allowed

Toll Tax: टोल पर नकद भुगतान बंद, एक अप्रैल से नई दरें होंगी लागू; आधी रात से बदल जाएंगे नियम

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

एक अप्रैल से हाईवे पर टोल टैक्स की नई दरें लागू हो जाएंगी। इसके साथ वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से ही करना होगा। नकद भुगतान पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 

toll tax New Rates Effective from April 1st Cash Payments not allowed
फरीदपुर स्थित टोल प्लाजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली जिले के पांच में से चार टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएंगी। टोल दरों में पांच से 10 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। पीलीभीत हाईवे पर निर्माण कार्य चलने के कारण रिठौरा के पास स्थित टोल प्लाजा की दरें यथावत रहेंगी। इसके अलावा, टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा। अब वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से ही करना होगा।

Trending Videos


जिले में नैनीताल रोड पर दोहना और बहेड़ी में टोल प्लाजा हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी और फरीदपुर, बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रिठौरा के पास टोल प्लाजा स्थित हैं। फरीदपुर टोला प्लाजा से 40 से 45 हजार और फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल प्लाजा से करीब 40 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं। दोहना और बहेड़ी टोल प्लाजा से 30-35 हजार वाहनों को आवागमन होता है। पीलीभीत हाईवे पर रिठौरा के पास स्थित टोल प्लाजा से करीब 25 हजार वाहन गुजरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एनएचएआई की ओर से टोल की नई दरें लागू की गईं हैं जो 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद प्रभावी हो जाएंगी। दोहना टोल प्लाजा के प्रबंधक दीपक पांडेय ने बताया कि नकद लेन-देन अब बंद रहेगा। यदि फास्टैग लगा है और किसी वजह से भुगतान नहीं हो पा रहा है तो क्यूआर की मदद से भुगतान लिया जाएगा। इसमें वाहन स्वामी को कुछ रुपये ज्यादा देने होंगे। फास्टैक नहीं होने पर दोगुना नकद भुगतान लिया जाएगा।

फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा की नई दरें
वाहन   एकल यात्रा आना-जाना मासिक पास कार 
जीप और वैन 170 255 5615
हल्के व्यावसायिक वाहन 260 390 8625
ट्रक-बस 520 780 17380
थ्री-एक्सल व्यावसायिक वाहन 790 1185 26370
बड़े वाहन 1030 1545 34330

फरीदपुर टोल प्लाजा की नई दरें
वाहन   एकल यात्रा आना-जाना मासिक पास कार 
जीप और वैन 140 210 4670
हल्के व्यावसायिक वाहन 255 340 7545
ट्रक-बस 475 710 15810
थ्री-एक्सल व्यावसायिक वाहन 515 775 17245
बड़े वाहन 745 1115 24790

बहेड़ी टोल प्लाजा की नई दरें
वाहन   एकल यात्रा आना-जाना मासिक पास कार 
जीप और वैन 125 185 4140
हल्के व्यावसायिक वाहन 185 280 6210
ट्रक-बस 375 560 12420
थ्री-एक्सल व्यावसायिक वाहन 600 905 20065
बड़े वाहन 745 1120 24845

दोहना टोल प्लाजा की नई दरें
वाहन   एकल यात्रा आना-जाना मासिक पास कार 
जीप और वैन 125 185 4140
हल्के व्यावसायिक वाहन 185 280 6210
ट्रक-बस 375 560 12420
थ्री-एक्सल व्यावसायिक वाहन 600 905 20065
बड़े वाहन 745 1120 24845
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed