{"_id":"69c048b3cacb9604880a1e41","slug":"plants-pile-up-on-the-playground-plantation-complains-to-the-municipality-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106784-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेल मैदान पर गंदगी का अंबार, सभासद ने नगरपालिका से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेल मैदान पर गंदगी का अंबार, सभासद ने नगरपालिका से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- जेपीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर लोगों ने खेलने और टहलने जाना किया कम, आसपास के लोग भी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। नगर के बिजौरिया रोड पर स्थित जेपीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। नगर के लोग खेल मैदान पर गोबर आदि डालकर स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। मोहल्ले का गंदापानी मैदान में भर रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आंशका है। इस संबंध में नगर पालिका सभासद ने पालिका को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
खेल मैदान की बदहाल स्थिति अब स्थानीय लोगों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। मैदान में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे न केवल खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही है। नगर के जेपीएन इंटर कॉलेज का मैदान क्षेत्र का इकलौता खेल मैदान है।
इस मैदान पर सुबह शाम खिलाड़ी खेल खेलते हैं। स्थानीय लोग खेल मैदान पर टहलने आते हैं। इसपर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके गोबर आदि डालना शुरू कर दिया है। मोहल्ले का गंदा पानी आने से खेल मैदान में जलभराव है। खेल मैदान में नियमित साफ-सफाई के अभाव में मैदान कूड़ाघर में तब्दील होते जा रहा है। यहां खेलने आने वाले बच्चों और युवाओं को गंदगी के बीच खेलना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ने की आशंका है। इस मामले को लेकर नगर पालिका सभासद अनुज पाठक ने नगरपालिका से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है ।
टॉकिंग हेड्स
खेल मैदान पर सुबह-शाम युवा खेलने और स्थानीय लोग टहलने आते हैं। लेकिन, खेल मैदान पर गोबार व जलभराव से लोगों को परेशानी होती है। गंदगी के कारण लोगों ने वहां टहलना बंद कर दिया है।-- -- -- -- -- -- -- -- -अनुज पाठक नगर पालिका सभासद नवाबगंज ।
हमारा मकान खेल मैदान के ठीक सामने है। खेल मैदान पर पड़े गोबर और जलभराव के कारण मकान की खिड़कियां दिनभर बंद रखनी पड़ती हैं। बदबू से लोगों ने भी खेल मैदान की ओर आना बंद से कर दिया है। कोई सुनने वाला भी नहीं है। - राजेश कुमार, ग्रामीण
स्कूल के प्रबंधन और राजस्व टीम के साथ नगरपालिका की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। यदि खेल मैदान पर लोगों ने कब्जा करके गोबर आदि डाला है तो कार्रवाई की जाएगी-- -- -- -- -- -- -उदित पंवार, एसडीएम नवाबगंज
फोटो 2 खेलमैदान पर अवैध कब्जा कर डाला गया गोबर
फोटासे 3 सभासद अनुज पाठक
फोटो 4 खेल मैदान के पास रहने वाले ग्रामीण राजेश कुमार जानकारी देते हुये
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। नगर के बिजौरिया रोड पर स्थित जेपीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। नगर के लोग खेल मैदान पर गोबर आदि डालकर स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। मोहल्ले का गंदापानी मैदान में भर रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आंशका है। इस संबंध में नगर पालिका सभासद ने पालिका को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
खेल मैदान की बदहाल स्थिति अब स्थानीय लोगों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। मैदान में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे न केवल खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही है। नगर के जेपीएन इंटर कॉलेज का मैदान क्षेत्र का इकलौता खेल मैदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मैदान पर सुबह शाम खिलाड़ी खेल खेलते हैं। स्थानीय लोग खेल मैदान पर टहलने आते हैं। इसपर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके गोबर आदि डालना शुरू कर दिया है। मोहल्ले का गंदा पानी आने से खेल मैदान में जलभराव है। खेल मैदान में नियमित साफ-सफाई के अभाव में मैदान कूड़ाघर में तब्दील होते जा रहा है। यहां खेलने आने वाले बच्चों और युवाओं को गंदगी के बीच खेलना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ने की आशंका है। इस मामले को लेकर नगर पालिका सभासद अनुज पाठक ने नगरपालिका से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है ।
टॉकिंग हेड्स
खेल मैदान पर सुबह-शाम युवा खेलने और स्थानीय लोग टहलने आते हैं। लेकिन, खेल मैदान पर गोबार व जलभराव से लोगों को परेशानी होती है। गंदगी के कारण लोगों ने वहां टहलना बंद कर दिया है।
हमारा मकान खेल मैदान के ठीक सामने है। खेल मैदान पर पड़े गोबर और जलभराव के कारण मकान की खिड़कियां दिनभर बंद रखनी पड़ती हैं। बदबू से लोगों ने भी खेल मैदान की ओर आना बंद से कर दिया है। कोई सुनने वाला भी नहीं है। - राजेश कुमार, ग्रामीण
स्कूल के प्रबंधन और राजस्व टीम के साथ नगरपालिका की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। यदि खेल मैदान पर लोगों ने कब्जा करके गोबर आदि डाला है तो कार्रवाई की जाएगी