{"_id":"69ef0457791498f19a095c82","slug":"preeti-devi-reaches-bareilly-instead-of-unnao-misses-home-guard-recruitment-exam-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल से खाया धोखा: उन्नाव की जगह बरेली पहुंचीं प्रीति, छूट गई होमगार्ड भर्ती परीक्षा; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल से खाया धोखा: उन्नाव की जगह बरेली पहुंचीं प्रीति, छूट गई होमगार्ड भर्ती परीक्षा; जानें पूरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला अभ्यर्थी ने गूगल पर परीक्षा केंद्र खोजा और पति के साथ परीक्षा देने बरेली पहुंच गई। यहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका परीक्षा केंद्र उन्नाव में है तो उसके होश उड़ गए। उसकी परीक्षा छूट गई।
महिला अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्र को लेकर हुए भ्रम के कारण अभ्यर्थी प्रीति देवी परीक्षा देने से वंचित रह गईं। यह मामला तब सामने आया जब उन्नाव जिले की जगह प्रीति बरेली के नवाबगंज स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंच गईं। उनका कहना है कि प्रवेश पत्र में जिले का स्पष्ट उल्लेख न होने और गूगल सर्च में समान नाम के स्कूल दिखने से यह भ्रम पैदा हुआ।
Trending Videos
हरदोई के शहाबाद निवासी वीरेश सिंह अपनी पत्नी प्रीति देवी को परीक्षा दिलाने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नवाबगंज बरेली पहुंचे थे। जबकि उनके प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नवाबगंज उन्नाव अंकित था। प्रीति देवी ने बताया कि उन्होंने गूगल पर स्कूल का नाम सर्च किया था, जिसमें उसी नाम से नवाबगंज बरेली का सेंटर सामने आया। ऐसे में अभ्यर्थी को भ्रम हो गया और वह उसी स्थान पर पहुंच गईं। जब तक उन्हें सही जानकारी मिली, तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी और उनकी परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र को लेकर भ्रम की स्थिति
गूगल सर्च में नवाबगंज नाम के दो अलग-अलग जिलों में स्कूल सामने आए। दोनों स्कूलों के नाम एक ही थे। इसी वजह से प्रीति देवी गलत केंद्र पर पहुंच गईं। सही जानकारी मिलने तक परीक्षा का समय निकल चुका था।
पति ने दी थी बरेली में परीक्षा
प्रीति देवी के पति वीरेश सिंह ने भी अपनी परीक्षा बरेली में ही दी थी। उनके प्रवेश पत्र में भी जिले का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। उन्होंने गूगल सर्च के आधार पर बरेली के केंद्र पर पहुंचकर 25 अप्रैल को अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक दी थी। लेकिन उनकी पत्नी के मामले में यह तरीका काम नहीं आया।

कमेंट
कमेंट X