सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain and hailstorm Wheat crops damaged in Bareilly

Bareilly News: बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बेमौसम बारिश ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसान चिंतित हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।   

Rain and hailstorm Wheat crops damaged in Bareilly
खेत में गिरी गेहूं की फसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली जिले में बुधवार दोपहर हुई बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं उत्पादक किसानों की कमर तोड़ दी है। कटाई के मुहाने पर खड़ी सुनहरी फसल अब खेतों में बिछ गई। कहीं कटी हुई फसल भीग गई। इससे किसानों को इस बार उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। किसानों के अनुसार, ऐसी ही बारिश जारी रही तो फसल में फफूंद लग सकती है। ऐसे में गेहूं क्रय केंद्रों पर बेचना मुश्किल हो जाएगा। खुले बाजार में भी कम दाम मिलने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई है।

Trending Videos


फतेहगंज पूर्वी में रातभर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने के बाद बारिश ने किसानों की उम्मीदें थाम दीं। किसानों ने पालतू पशुओं के भूसे के लिए फसल कटवाई। किसान देशराज ने बताया कि पहले की बारिश से गेहूं पतला पड़ गया है। अब फसल काटने की तैयारी हुई तो बारिश होने से फसल भीग गई। अब न तो फसल कंबाइन मशीन से कट पा रही है, न ही कटी हुई फसल गीली होने के कारण थ्रेसर से निकल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने की मुआवजे की मांग 
मीरगंज तहसील क्षेत्र में भी गेहूं की फसल भीगने से काली पड़ती नजर आई। जिन किसानों ने फसल कटवाकर खेत में ही छोड़ दी, वह बारिश से चौपट हो गई। इससे गेहूं की कीमत कम मिलने और उत्पादन भी कम होने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई है।

आंवला तहसील क्षेत्र में गांव नगरिया निवासी अंकुर सिंह ने बताया कि इस बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। लेकिन, सब्जियों और मेंथा के लिए बारिश लाभदायक है। रामनगर, बिशारतगंज और अलीगंज में भी गेहूं और आम के उत्पादन को नुकसान हुआ है। हाफिजगंज, भड़सर, बहेड़ी, शीशगढ़ में भी बारिश से गेहूं की फसल बिछ गई। हालांकि किसानों ने गन्ने की फसल के लिए बारिश को लाभदायक बताया है। नवाबगंज तहसील क्षेत्र में भी किसान चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed