फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ranveer Singh and Alia Bhatt reached Bareilly for Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani promotion

आलिया-रणवीर सिंह पहुंचे बरेली: झुमका चौराहे पर दिखा खास अंदाज, एक झलक के लिए फैंस हुए बेताब

Sat, 22 Jul 2023 05:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 05:56 PM IST
सार

Ranveer Singh and Alia Bhatt in Bareilly: बरेली पहुंचे फिल्म स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने झुमका चौराहे पर अपनी नई फिल्म का प्रमोशन किया। विशाल झुमके के नीचे खड़े होकर दोनों कलाकारों ने अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
Ranveer Singh and Alia Bhatt reached Bareilly for Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani promotion
झुमका चौराहे पर रणबीर सिंह और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शहर-शहर जाकर अपनी नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शनिवार को झुमका नगरी बरेली पहुंचे। दोनों कलाकारों ने शहर के झुमका चौराहे पर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। रणवीर और आलिया को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे। भीड़ को देखते हुए झुमका चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

Ranveer Singh and Alia Bhatt reached Bareilly for Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani promotion
झुमका चौराहे पर रणबीर सिंह और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
फिल्म मेरा साया के गीत 'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में...', से शहर को देश-दुनिया में प्रसिद्धि मिली है। इसी के चलते बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बड़ा बाईपास पर विशाल झुमका स्थापित किया है। इस जगह का नाम झुमका चौराहा रखा गया है। शनिवार को बरेली पहुंचे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने झुमका चौराहे से अपनी नई फिल्म का प्रमोशन किया। 

ये भी पढ़ें- अश्लील फिल्में बढ़ा रहीं मनोविकार: गंदी लत से पति-पत्नी के रिश्तों में पड़ रही दरार; चौंकाने वाले हैं ये मामले
 

Ranveer Singh and Alia Bhatt reached Bareilly for Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani promotion
झुमका चौराहे पर रणबीर सिंह और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

झुमका चौराहे पर जुटे फैंस 

रणबीर और आलिया के आने की जानकारी मिलने पर उनके फैंस पहले ही यहां जुट गए थे। कड़ी धूप में फैंस रणवीर और आलिया की एक झलक पाने को बेताब दिखे। शाम करीब पांच बजे दोनों फिल्मी कलाकार झुमका चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने विशाल झुमके के नीचे खड़े होकर हाथ उठाकर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। 

विज्ञापन

रणवीर और आलिया ने झुमका चौराहे पर फोटोशूट भी कराया। दोनों कलाकारों ने अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया। रणवीर और आलिया झुमका चौराहे पर करीब 20 मिनट तक रुके। इसके बाद होटल रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed