{"_id":"6a6d1014972ba0dc10093c96","slug":"rising-titans-bbl-defeated-rising-stars-by-12-runs-bareilly-news-c-4-bly1015-936396-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राइजिंग टाइटंस बीबीएल ने राइजिंग स्टार्स को 12 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राइजिंग टाइटंस बीबीएल ने राइजिंग स्टार्स को 12 रन से हराया
Sat, 01 Aug 2026 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जीपी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित बिग बॉयज लीग (बीबीएल) में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें राइजिंग टाइटंस बीबीएल ने राइजिंग स्टार्स को 12 रन से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की।
मैच की शुरुआत में राइजिंग स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग टाइटंस बीबीएल की शुरुआत धमाकेदार रही।
टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नो विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। टाइटंस की ओर से रियाज अफरीदी और दिलप्रीत सिंह ने मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट खेलते हुए बल्लेबाजी की और दोनों ने 59-59 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। राइजिंग स्टार्स की ओर से वारिश खान ने चार विकेट चटकाए, जबकि आमिर, सुमित, गणेश और राहुल को 1-1 सफलता मिली।
जीत के लिए मिले 190 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम ने भी पूरा जोर लगाया, लेकिन निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी। राइजिंग स्टार्स की ओर से गणेश ने सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम की जीत की नींव रखने वाले दिलप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।