फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shot while chasing cattle thieves; bullet lodged in youth's neck.

Bareilly News: पशु चोरों का पीछा किया तो मारी गोली, युवक की गर्दन में धंसी

Mon, 10 Aug 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shot while chasing cattle thieves; bullet lodged in youth's neck.
बिथरी चैनपुर। बिथरी इलाके के सुंदरपुर गांव की पशुशाला में घुसे चोरों ने पशु खोलकर ले जाने की कोशिश की तो परिवार जाग गया। पीछा करने पर एक्सपेलर मालिक को चोरों ने गोली मार दी। गोली गर्दन में धंसने से वह घायल हो गए। पहले जिला अस्पताल में और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात पशु चोरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सुंदरपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया शनिवार रात वह अपने घर के बाहर सो रहे थे, जहां पशु बंधे रहते हैं। रात करीब तीन बजे तीन चोर उनकी पशुशाला में आए और उनकी भैंसें खोलने के लिए बढ़े। आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। वह चोर-चोर चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागे। गांव वाले जाग गए और चोरों का पीछा करने लगे।
विज्ञापन

थोड़ी दूर आगे जाकर एक चोर ने पीछे मुड़कर गोली चला दी जो उनके बेटे राहुल (25) की गर्दन में घुस गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह राहुल को जिला अस्पताल ले गए। वहां से प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया। इससे पहले राहुल को लेकर परिवार थाने आया। वहां अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में एक्सरे हुआ तो धंसी मिली गोली
राहुल के गले पर निशान मिला था। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई है। परिवार वाले भी राहुल को थाने व अस्पताल में लेकर घूमते रहे। बताते हैं कि जिला अस्पताल में प्राथमिक जांच में डॉक्टरों को संदेह हुआ तो उसका एक्सरे कराया गया। गोली गर्दन में धंसी होने की पुष्टि होने पर उसे निजी अस्पताल लाया गया। देर रात उसका ऑपरेशन कराया जा रहा था।

वर्जन
परिवार ने पशु चोरों पर गोली मारने का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई है। राहुल की हालत में सुधार है। पास के एक सीसी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed