सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Solver caught during TGT exam in Bareilly

टीजीटी परीक्षा में सेंध: बरेली में पकड़ा गया सॉल्वर, डेढ़ लाख में सौदा कर दूसरे की जगह देने आया था परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 03 Jun 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में टीजीटी परीक्षा की पहली पाली में एक सॉल्वर पकड़ा गया है। वह दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था। इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक जांच में आरोपी की पोल खुल गई। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है। 

Solver caught during TGT exam in Bareilly
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) परीक्षा के पहले ही दिन सॉल्वर ने सेंध लगा दी। बुधवार को पहली पाली के दौरान इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक सॉल्वर पकड़ा गया है। आरोपी प्रमोद आजमगढ़ जिले का निवासी है। यह युवक विमल सिंह नामक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। सुरक्षा एजेंसी द्वारा की जा रही बायोमेट्रिक जांच में उसकी पोल खुल गई। 

Trending Videos




पूछताछ में प्रमोद ने कबूल किया कि यह सौदा डेढ़ लाख रुपये में तय हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने तक उसे मीडिया से दूर रखा गया है। सॉल्वर के पकड़े जाने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी कॉलेज पहुंचे और घटना की पुष्टि की। बताया कि आरोपी ने दूसरे के आधार कार्ड पर अपना फोटो लगा रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन चार पालियों में होनी है परीक्षा 
बरेली जिले में बुधवार को बीस केंद्रों पर टीजीटी परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा दो दिन में चार पालियों में होनी है। इसके लिए कुल 32,365 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रशासन ने कड़ी निगरानी के दावे किए थे। इसके बावजूद पहली पाली में ही सॉल्वर पकड़ा गया। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर कड़ी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया था। सुबह नौ बजे से शुरू हुई यह पाली 11:30 बजे तक चली। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य बताया।

विज्ञापन

परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम 
बरेली कॉलेज में अपर जिलाधिकारी (शहर) अविनाश त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। परीक्षा केंद्रों को चार जोन में बांटा गया था। इन जोनों में अपर जिलाधिकारी (वित्त), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट और उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को तैनात किया गया था। परीक्षा छूटने के बाद बरेली कॉलेज समेत अन्य केंद्रों के बाहर भीषण जाम लग गया। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी भारी भीड़ देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed