फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP MPs to raise issues of employment, education, and farmers during the Monsoon Session

Bareilly News: मानसून सत्र में सपा सांसद उठाएंगे रोजगार, शिक्षा और किसानों का मुद्दा, बरेली में एम्स की मांग

Sun, 19 Jul 2026 11:05 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Jul 2026 11:05 AM IST
सार

आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में जनहित मुद्दे उठाएंगे। उन्होंने युवा रोजगार, शिक्षा, महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा करने की बात कही। सांसद बरेली में एम्स की स्थापना और किसानों के मुद्दों पर भी जोर देंगे।

विज्ञापन
SP MPs to raise issues of employment, education, and farmers during the Monsoon Session
सपा सांसद नीरज मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में जनहित मुद्दे उठाने की बात कही है। सरकार से जवाबदेही तय कराने और समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। युवा रोजगार नीति, सरकारी शिक्षा व्यवस्था और घटते नामांकन पर चर्चा होगी। सपा सांसद ने बरेली में एम्स की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


बरेली में शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन की समीक्षा, वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग, किसानों की आय दोगुनी करने के दावों, फसल मुआवजे में विसंगति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और कर्जमाफी मुद्दे प्रमुखता से उठाएंगे। 
विज्ञापन


ये मुद्दे भी उठाएंगे 
उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, नीट में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार, राम मंदिर परिसर से जुड़े सुरक्षा मुद्दे भी संसद में रखे जाएंगे। किसानों को पर्याप्त खाद, बंद पड़ी रबर फैक्टरी का समाधान निकालने पर जोर देंगे। तीन सौ बेड अस्पताल को पूरी क्षमता से संचालित कराने की बात कही। सपा सांसद ने बरेली में एम्स की स्थापना के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चढ़ावा चोरी के बाद भाजपा से जनता का मोहभंग : श्यामवीर
समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव जहांगीर बेग ने किया।

श्यामवीर सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी घोटाले का खुलासा किया। इसके बाद भाजपा से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो गया है। आने वाले चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर सनातन के नाम पर सरकार बनाने के षड्यंत्र का आरोप लगाया। 

उन्होंने सत्ता पक्ष और सरकारी मशीनरी के प्रति सतर्क रहने की बात कही। कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। बैठक में जहांगीर बेग, हरभजन सिंह शाक्य, उमाशंकर यादव, मुस्तकीम, सुभाष चंद्र गुर्जर, राजेंद्र यादव, रामसेवक यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed