{"_id":"6a6d0fceeb85bde1080648c2","slug":"statistics-challenge-zero-accident-claim-959-accidents-and-457-fatalities-recorded-during-the-month-of-sawan-over-two-years-bareilly-news-c-4-bly1015-936548-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जीरो एक्सीडेंट के दावे को चुनौती दे रहे आंकड़े, दो \nसाल में सावन में हुए 959 हादसे, 457 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जीरो एक्सीडेंट के दावे को चुनौती दे रहे आंकड़े, दो साल में सावन में हुए 959 हादसे, 457 की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शासन व प्रशासन की ओर से जीरो एक्सीडेंट व जीरो इंसिडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, आंकड़े इसकी राह में चुनौती पेश कर रहे हैं। बीते दो साल में बरेली मंडल में सावन (जुलाई व अगस्त) में 959 हादसे हुए। इनमें 457 लोगों ने जान गंवाई, जबकि 752 लोग जख्मी हुए। बरेली जिले में इस दौरान सर्वाधिक 351 हादसे हुए। इनमें 142 लोगों की जान गई, जबकि 290 जख्मी हुए। बरेली-बदायूं रोड पर सर्वाधिक हादसे होते हैं।
बरेली मंडल में वर्ष 2024 में सावन (जुलाई व अगस्त) में 496 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 224 मौतें व 399 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 में इस दौरान 862 सड़क हादसे हुए। इनमें 233 मौतें हुईं व 253 लोग घायल हुए। मुख्य सचिव एसपी गोयल व डीजीपी राजीव कृष्ण ने 30 जुलाई को बरेली व मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की थी। कांवड़ यात्रा के दौरान जीरो इंसिडेंट व जीरो एक्सीडेंट के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए संबंधित विभागों को काफी मशक्कत करनी होगी।
केस एक
13 अगस्त 2024 को चौपुला गली नंबर चार निवासी संजय (19) शिवभक्तों की टोली के साथ कछला गए थे। रास्ते में बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं के छतुइया के पास बाइक फिसलने के बाद संजय दूसरे वाहन की चपेट में आ गए थे। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
केस दो
13 अगस्त 2024 को बदायूं के करूआ पुल और छतुइया के बीच कांवड़ियों की पिकअप व बाइक सवार में टक्कर हो गई थी। इसमें बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी प्रवीण कुमार (18) घायल हो गया। उपचार के दौरान प्रवीण की मौत हो गई थी।
बरेली में ये ब्लैक स्पॉट चिह्नित
अहलादपुर, लालपुर, मयूर वन चेतना केंद्र, उचसिया, टिसुआ, फरीदपुर टोल प्लाजा के आगे रिलायंस पेट्रोल पंप, गौसगंज पुलिया व गुड्डू भट्ठा के पास, पचौमी अड्डा, रम्पुरा, खेड़ा, बिथरी चैनपुर, नवदिया झादा, मंडनपुर शुमाली, शेरगढ़, वन विभाग तिराहा बहेड़ी, नवाबगंज का मुख्य चौराहा, बरखन तिराहा, गरगईया नवाबगंज, सेमीखेड़ा कट देवरनियां, देवरनियां रेलवे फाटक, किला पुल, सिटी सब्जी मंडी, राजघाट हाफिजगंज, हाफिजगंज तिराहा, लभेड़ा तिराहा, महेशपुरा ठाकुरान, रामगंगा, मिलक रोड, सुभाषनगर चुंगी, गन्ना मिल बदायूं रोड, 84 घंटा मंदिर बदायूं रोड, अलीगंज सिरौली रोड, धौराटांडा रोड भोजीपुरा, पगरामपुर तिराहा सिरौली, परधौली कट सीबीगंज, अटा बाइपास कट सीबीगंज आदि।
दो साल में सावन (जुलाई व अगस्त) में हुए हादसे
जिला हादसों की संख्या मृतक घायल
बरेली 351 142 290
बदायूं 212 116 171
पीलीभीत 141 74 119
शाहजहांपुर 255 125 172
वर्जन
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास जारी है। हादसों का कारण बाइक सवारों द्वारा हेलमेट नहीं लगाना, लापरवाही से गाड़ी चलाना, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड से चलना है। ऐसे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्रवाई भी की जा रही है। - प्रणव झा, आरटीओ प्रवर्तन
हादसा न हो, इसके लिए डायवर्जन लागू कर दिया गया है। जिले की सीमा पर 10 अतिरिक्त पुलिस पिकेट लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस की मोबाइल पिकेट से कांवड़ मार्गों पर नजर रखी जाएगी। - मोहम्मद अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
-- --
प्रशासन का आग्रह...अधिकतम एक लीटर गंगाजल लेकर चलें कांवड़िये
बरेली। इस वर्ष प्रशासन की तरफ से कावड़ियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिकतम एक लीटर गंगाजल लेकर ही यात्रा करें, ताकि रास्ते में कोई परेशानी न हो। धोपेश्वरनाथ मंदिर के महंत आचार्य घनश्याम ने भी कांवड़ियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। वह भक्त को कष्ट में नहीं देखना चाहते।
अलखनाथ मंदिर के अध्यक्ष व पुजारी कालू गिरि, बाबा वनखंडीनाथ कांवड़ यात्रा जोगी नवादा के संरक्षक हरिओम राठौर, बाबा बर्फानी लोधी राजपूत कांवरियां सेवासंघ के संरक्षक अरविंद राजपूत ने भी श्रद्धालुओं से इसी तरह की अपील की है। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि अधिक मात्रा में गंगाजल लेकर चलना कांवड़ियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। संत भी इसका समर्थन नहीं करते। इसलिए सीमित मात्रा में जल लेकर चलें और सुरक्षित रहें।