सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tajiyedari starts in Sunni circles

Bareilly News: सुन्नी हल्कों में ताजियेदारी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 18 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tajiyedari starts in Sunni circles
विज्ञापन
बरेली। सुन्नी हल्कों में भी ताजियेदारी का दौर शुरू गया है। तमाम मोहल्लों के इमामबाड़े खोल दिए गए हैं। यहां तख्तों को भी रख दिया गया है। इस बीच तख्त व ताजियों के जुलूस निकालने की शुरुआत भी हो गई है।


इस सिलसिले में बुधवार को मोहर्रम की पहली तारीख को फर्राशी टोला से अल्लो बी का तख्त निकाला गया। मातमी धुन पर यह तख्त रात भर अपने निर्धारित रास्तों में गश्त करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तख्त फर्राशी टोली से कोहाड़ापीर, भूड़ होकर देर रात शाहबाद आदि मोहल्लों से होते हुए बृहस्पतिवार सुबह तक इमामबाड़ा पहुंचेगा। जुलूस के दौरान रास्ते में तमाम जगहों पर लोगों ने फूल हार पेश कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मेमरान का तख्त देखने उमड़ते हैं लोग
बरेली। माहे मोहर्रम का आगाज हो गया है। कई सुन्नी इमामबाड़ों में हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में सजने वाले ताजियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के बिहारीपुर मेमरान इलाके में सूफी वसीम मियां साबरी नासरी की ओर से मदरसे वाली गली पर रखे जाने वाले 25 वर्ष पुराने तख्त को सजाने का काम चल रहा है। यह शहर के खास और खूबसूरत तख्त में से एक है। इसको नया रूप देने के लिए रंग-रोगन और पीतल की पॉलिश का काम पूरा करने में कारीगर दिन-रात लगे हुए हैं। रिजवान साबरी ने बताया कि नौवीं मोहर्रम को इसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। लोग मन्नत मुराद मांगते हैं। नज्र-ओ-नियाज भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed