सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teenager was stabbed to death in a frenzied attack four accused arrested in bareilly

Bareilly News: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ली किशोर की जान, बाल अपचारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के रिठौरा में मामूली विवाद में 16 साल के किशोर की जान चली गई। आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर चाकू से हमला किया। चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय किशोर की मौत हो गई।  

teenager was stabbed to death in a frenzied attack four accused arrested in bareilly
समीर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली के रिठौरा में बाइक को लेकर कहासुनी के बाद चाकू से हमला करने के मामले में घायल मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी समीर (16 वर्ष) ने उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बाल अपचारी है। 

Trending Videos


इंद्रपुरी निवासी शरीफ अहमद ने बताया कि शुक्रवार रात उनका बेटा समीर बाजार गया था। लौटते समय मोहल्ले के ही आरिफ से उसकी बाइक को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरिफ ने अपने साथी जाकिर, करन यादव व एक नाबालिग के साथ मिलकर समीर पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू से किए थे ताबड़तोड़ वार  
आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान समीर को मरा समझकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती समीर की हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में समीर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर लौट आए। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: धान की बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत, राइस मिल में हुआ दर्दनाक हादसा

समीर की मौत की खबर सुनकर उसकी मां शाहजहां का रो-रोकर बुरा हाल था। समीर चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि आरोपी आरिफ, जाकिर, करन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। बाल अपचारी को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed