{"_id":"69bb186d57202c5a6508978c","slug":"the-body-of-a-businessman-was-found-hanging-bareilly-news-c-4-1-bly1039-846578-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रुपयों के लेनदेन के विवाद से परेशान एक इंजन पार्ट्स व्यापारी का शव बुधवार रात दुकान में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व्यापारी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल रहा।
कस्बे के मोहल्ला गंगवार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बुद्धसेन कस्बे के विद्वुत उपकेंद्र के पास इंजन पार्ट्स की दुकान चलाते थे। उनका सुड़ियावा गांव के एक व्यक्ति से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को ग्रामीण ने उनके खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर भी दी थी, जिसके बाद पुलिस उनके बेटे अखिलेश कुमार को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी और पुलिस ने फोन कर व्यापारी को भी बुलाया था।
कुछ समय बाद बेटा थाने से घर लौट आया, जिसकी जानकारी मिलने पर बुद्धसेन काफी तनाव में आ गए। रात में उन्होंने दुकान बंद कर ली। कुछ देर बाद उनका बेटा अखिलेश उनको खोजता हुआ दुकान पर पहुंचा तो उनके पिता का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। दुकान के अंदर पिता के शव को देख शोर मचाने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों की मदद से उन्हें नीचे उतारकर तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए बरेली भेज दिया।
घटना के बाद उनकी पत्नी नन्ही देवी, बेटी रुचि और बेटे दिनेश, अखिलेश व नरेंद्र कुमार बिलख रहे थे। उनके बड़े बेटे दिनेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos