सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The burden of electricity bills, no focus on saving... street lights are on during the day

Bareilly News: बिजली बिल की मार, बचत पर नहीं ध्यान... दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Mar 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
The burden of electricity bills, no focus on saving... street lights are on during the day
विज्ञापन
बरेली। रात में राहगीरों को रोशनी दिखाने के लिए लगी स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जल रही हैं। न तो इन्हें कोई बंद करने वाला है और न ही इन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 24 घंटे लाइटें जलने से एक ओर निगम को बिल का भारी भरकम भुगतान करना पड़ता है तो दूसरी ओर लाइट जल्द ही खराब हो जाती है। आलम यह है कि सूरज चढ़ने के बावजूद पुराना शहर, सैलानी, सीबीगंज और किला जैसे इलाकों में खंभों पर लगी लाइटें जगमगाती रहती हैं, जिससे हर महीने राजस्व को करोड़ों रुपये की चपत लग रही है।
Trending Videos

नगर निगम के आंकड़ों पर बात करें तो स्ट्रीट लाइट के बिल पर ही हर महीने करीब दो से ढाई करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। दिन में लाइटें जलने के कारण यह बिल और भी भारी-भरकम हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि प्रकाश विभाग में 10 स्थाई कर्मचारियों की तैनाती होने के बावजूद व्यवस्था पूरी तरह संविदा कर्मियों के भरोसे चल रही है। निगम ने भले ही कई इलाकों में ऑटोमेटिक सिस्टम लगाने का दावा किया हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। वार्डों में लगी लाइटों को समय पर बंद करने वाला कोई नहीं है, जिससे न केवल बिजली की बर्बादी हो रही है, बल्कि लगातार जलने के कारण ये उपकरण भी जल्द खराब हो रहे हैं। कई जगह निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटों के लिए 10-10 लाइटों के लिए एक बाॅक्स लगाया गया है जो जिसे आसपास के लोग खोलते व बंद करते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसका सीधा खामियाजा निगम के कोष और शहर की विद्युत व्यवस्था को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी लाखों रुपये की लागत से लगी है लाइटें
- शहर के सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के पॉश इलाकों में लाखों रुपये की लागत से स्ट्रीट लगी हुई है। हालांकि जलाने बुझाने के लिए सिस्टम लगा हुआ है।
------
बिजली के साथ सोलर लाइट भी दिनभर जल रही
- बिजली से चलने वाली लाइटों के साथ ही सोलर से चलने वाली लाइट भी दिनभर जलती रहती है। लगातार जलने के कारण ये लाइटे भी जल्दी खराब होती है। लेकिन लाइट लगाने के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं देता।
-----
बयान
- दिन के लाइट न जले किसका ध्यान रखा जाता है। जिन जगह लाइट जल रही है उन जगह दिखवाकर ठीक कराया जाएगा। - अजित सिंह, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed