सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The changing weather is making children sick, suffering from fever.

Bareilly News: मौसम का बदला मिजाज बना रहा बीमार, बुखार की चपेट में नौनिहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The changing weather is making children sick, suffering from fever.
विज्ञापन
बरेली। दो दिनों से मौसम में अचानक आए बदलाव और हल्की बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ बच्चों की सेहत पर भी असर डाला है। चिलचिलाती धूप के बाद हुई बारिश से हुई उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में इन दिनों 11 बच्चे भर्ती हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल के फिजिशियन राहुल वाजपेयी बताते हैं कि पिछले 48 घंटों के भीतर बुखार, वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की शिकायतों के चलते 11 बच्चों को भर्ती कराया गया है। बताया कि बारिश के बाद नमी बढ़ने से मच्छरों का प्रकोप और वायरल बैक्टीरिया सक्रिय हो गए हैं, जिससे छोटे बच्चों में तेज बुखार और कमजोरी के लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने सोमवार को ओपीडी खुलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया है। डॉक्टरों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि इस बदलते मौसम में बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखें। घर के आसपास जलभराव न होने दें ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed