सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The poets delighted the audience with their humorous and heroic poems.

Bareilly News: कवियों ने हास्य-वीर रस की कविताओं से श्रोताओं को किया आनंदित

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The poets delighted the audience with their humorous and heroic poems.
विज्ञापन
बरेली। सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट की ओर से बरेली क्लब में आयोजित मेले में शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। इसमें कवियों ने वीर, हास्य और शृंगार रस की कविताएं सुनाईं। बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को साइकिलें भेंट की गईं।
Trending Videos

बरेली क्लब में आयोजित हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि हरिओम पंवार ने राष्ट्रवाद और शौर्य की हुंकार भरी। उन्होंने जहां लहू गिरा है सीमा पर, वो मिट्टी चंदन होती है। जो देश के काम आ जाए जवानी, वही अभिनंदन होती है आदि कविताएं सुनाईं। हास्य कवि प्रताप फौजदार ने बीवी और बेलन का रिश्ता, सदियों से अटूट रहा है, जो मुस्कुराया घर के अंदर, समझो वही सबसे बड़ा शूरवीर रहा है आदि कविताओं से श्रोताओं को हंसाया। कवि सुरेंद्र जैन ने भी कविताएं सुनाकर श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया। कवयित्री ताबिया जैन ने रिश्तों की डोर को विश्वास से सजाया, मैंने हर दुआ में बस, तेरा ही नाम पाया आदि कविताओं से श्रोताओं को आनंदित किया। श्रोताओं ने तालियों से कवियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को साइकिलें भेंट की गईं। लकी ड्रॉ में हीरे की एक अंगूठी निकली। मेले में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत समिति के पदाधिकारी और ट्रस्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed