सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The team will knock on the doors of those who do not attend school after enrolling.

Bareilly News: दाखिला लेने के बाद विद्यालय न आने वालों के दरवाजे पर दस्तक देगी टीम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
The team will knock on the doors of those who do not attend school after enrolling.
विज्ञापन
बरेली। सरकारी स्कूलों में दाखिला लेकर नदारद हो जाने विद्यार्थियों के दरवाजे पर अब शिक्षा विभाग की टीम दस्तक देगी। उनसे स्कूल न आने के कारणों की जानकारी ली जाएगी। पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
Trending Videos

डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि कई छात्र-छात्राएं कागजों में नाम तो दर्ज करा लेते हैं, लेकिन निजी या पारिवारिक कारणों से कक्षा तक नहीं पहुंच पाते। कई बार बच्चे चाहकर भी मजबूरियों के चलते स्कूल नहीं आ पाते। ऐसे में विभाग अब केवल सूचना का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि शिक्षकों की टीमें खुद उन बच्चों के दरवाजे तक दस्तक देंगी। घर जाकर अभिभावकों से सीधा संवाद किया जाएगा और यह समझने की कोशिश की जाएगी कि बच्चा स्कूल क्यों नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को वापस कक्षाओं तक लाने की जिम्मेदारी शिक्षकों और क्षेत्रीय अधिकारियों को सौंपी गई है। यदि किसी विद्यार्थी की पढ़ाई में आर्थिक तंगी या कोई सामाजिक समस्या आड़े आ रही है, तो विभाग उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर फिर से स्कूल से जोड़ने में मदद करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed