सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The youth who drowned in the drain could not be found even after 29 hours.

Bareilly News: 29 घंटे बाद भी नहीं खोजा जा सका नाले में डूबा युवक

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Mar 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
The youth who drowned in the drain could not be found even after 29 hours.
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे के पास मंगलवार रात 9:30 बजे खुले हुए नौ फुट गहरे नाले में गिरे युवक की तलाश में बुधवार को भी देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। बुधवार को रात 2:00 बजे तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। इससे प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी लगाया गया है। नाले में गिरते हुए युवक का वीडियो सीसी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है।
Trending Videos

सेटेलाइट बस अड्डे के पास नाला खुला हुआ है। मंगलवार रात एक युवक नाले में गिर गया था। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सूचना मिलते पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात 12 बजे के बाद उसे खोजने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी पूरा दिन नगर निगम के साथ ही प्रशासनिक अमला व पुलिस भारी-भरकम मशीनें लेकर सेटेलाइट पर डटी रहीं। मोटे सीमेंटेड स्लैब तोड़ने के लिए रामपुर से पायलिंग मशीन मंगाई गई। नाले का स्लैब तोड़ने के बाद पानी निकाला गया। नाले में भरे कचरे के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी दिक्कतें आईं।
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल सफाई के दौरान नाले का स्लैब हटा दिया गया था। इसके बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को नाला बंद करने की याद नहीं आई। यही खुला नाला इस हादसे की वजह बना।
रेस्क्यू के दौरान नगर आयुक्त संजीव मौर्य, एडीएम सिटी सौरभ दुबे भी मौके पर पहुंचे। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव बारादरी थाना पुलिस के साथ कई घंटे मौके पर डटे रहे। हैरानी की बात यह है कि 29 घंटे के बाद भी युवक को न तो खोजा जा सका है और न उसकी पहचान की जा सकी है।
---
रात में बंद की रोड की एक लेन, बसों को दूसरी ओर रोका गया
रात में ट्रैफिक का दबाव कम होने के बाद रोड पर खोदाई शुरू की गई। इससे पहले ईसाइयों की पुलिया पर बेरिकेडिंग लगाकर रोड की दाहिनी ओर वाली लेन पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से आने वाली बसों को रोड के दूसरी ओर रोका गया। नाले के सीमेंटेड स्लैब की मोटाई एक फुट से ज्यादा है ऐसे में इसे तोड़ना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed