सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thief Swallows Silver Bracelet in Bareilly Police Adopt This Method for Recovery

UP News: बरेली में चोर ने निगला चांदी का ब्रेसलेट, पुलिस ने बरामदगी के लिए अपनाया ये तरीका

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में चांदी को ब्रेसलेट निगलने वाले चोर को पुलिस दो दिन से उसकी मनपसंद का खाना खिला रही थी। लेकिन वह शौच के लिए नहीं जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दवा पिलाई, तब वह शौच गया। इसके बाद ब्रेसलेट बरामद हो सका। 

Thief Swallows Silver Bracelet in Bareilly Police Adopt This Method for Recovery
पुलिस ने आरोपी से बरामद किया चोरी का ब्रेसलेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में चोरी के आरोपी सिकंदर से चांदी का ब्रेसलेट बरामद कर लिया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान 42 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया था। पुलिस ने उसके पेट का एक्सरे कराया, जिसमें ब्रेसलेट दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने दो दिन तक आरोपी को उसकी मनपंसद खाना खिलाया, लेकिन वह शौच नहीं कर रहा था। चिकित्सक के परामर्श पर आरोपी को दवा पिलाई गई। शौच कराकर उसके पेट से ब्रेसलेट निकलवाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से बरामद चांदी का ब्रेसलेट बारादरी थाने के मालखाने में रखवा दिया। आरोपी को जेल भेजा गया है।   

Trending Videos

यह था मामला 
बारादरी थाना पुलिस ने बुधवार को शातिर चोर सिकंदर उर्फ छोटा व उसके एक साथी मुकेश को यक्ष एप की मदद से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइकें मिली हैं। गिरफ्तारी से पहले सिकंदर ने चोरी का एक ब्रेसलेट निगल लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका एक्स-रे कराया तो ब्रेसलेट पेट में दिखा। उसके पास से 35 ग्राम स्मैक भी मिली है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने बारादरी थाना क्षेत्र के गली नंबर तीन सम्राट अशोक नगर निवासी अशोक कुमार के घर में छत के रास्ते घुसकर 30 मार्च की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने तीन मोबाइल, एक ब्रेसलेट और बुलेट बाइक चोरी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने हाथ में पहन रखा था चोरी का ब्रेसलेट  
पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि यक्ष एप के जरिए जब सीसीटीवी फुटेज में आ रहे चोर का मिलान किया तो पता चला आरोपी हाजियापुर निवासी सिकंदर और दूसरा उसका साथी बिथरी चैनपुर निवासी मुकेश कुमार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर ने चोरी का ब्रेसलेट हाथ में पहन रखा था। उसने तुरंत ही वह ब्रेसलेट मुंह में डालकर निगल लिया था। रिमांड लेकर उसे दो दिन निगरानी में रखा गया। डॉक्टर के परामर्श पर उसे दवा पिलाई गई। इसके बाद शौच कराकर उसके पेट से ब्रेसलेट निकलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed