सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two groups clashed on Holi injuring six people in Bareilly

Bareilly News: होली के दिन दो गुटों के लोग भिड़े, लाठी-डंडे चलने से छह घायल; दोनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बहज़ुइया जागीर में होली पर दो गुटों के लोग भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे भी चले, जिससे छह लोग घायल हो गए। मामले में दो गुटों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

Two groups clashed on Holi injuring six people in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में होली पर दो गुट आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों गुटों के 17 लोगों को नामजद कर कई अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक गांव बहज़ुइया जागीर में बुधवार दोपहर ग्रामीण रंग खेल रहे थे। इसी दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। लाठी डंडे चल गए। एक पक्ष के राजपाल ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि उनके बेटे दीपक, सुमित, प्रदीप गांव में होली खेलकर अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव के ही नूतन, आशु, दीपक, नरेंद्र, मुकेश, विवेक, उमेश, सोनू, रोहित खड़े मिले। ये सब नशे में धुत थे। ये लोग उनके बेटों को देख कर गालीगलौज एवं जातिसूचक गालियां देने लगे। गालीगलौज का विरोध किया तो उनके बेटों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के नूतन मौर्य ने रिपोर्ट कराई कि दिनेश, सुमित, बंटू, अनमोल, प्रदीप, सोनू, वीरपाल, विमल व कुछ अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए, उनके घर के दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उनकी व उनके बेटे दीपक और आशु की जमकर पिटाई कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed