सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police celebrates Holi SSP Anurag Arya dances to Punjabi songs

बरेली में पुलिस की होली: एसएसपी ने पंजाबी गाने पर किया डांस, महिला अफसर भी थिरकीं, खूब मचाया धमाल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में शांतिपूर्ण ढंग से राम बरात और होली का त्योहार निपटने के बाद बृहस्पतिवार को एडीजी आवास पर होली के रंग बरसे। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर होली खेली। 

Bareilly Police celebrates Holi SSP Anurag Arya dances to Punjabi songs
पुलिस अफसरों ने किया डांस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कहदे डीसी वी सेल्यूट ओहनु मारदा...पैराच थानेदार रोलदा, तू नहीं बोलदी...न बोलदी, तेरा यार बोलदा। पंजाबी गीत पर जब बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य के कदम थिरके तो साथी अफसरों से लेकर पुलिसकर्मी तक दंग रह गए। एडीजी आवास पर एसएसपी अनुराग आर्य के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। आवास के बाहर मुस्कान बैंड ने धुन बजाई तो होली का ऐसा उल्लास छाया कि अफसर और पुलिसकर्मी होली के रंगों से सराबोर हो गए। एक-दूसरे को रंग लगाया, फिर जमकर डांस किया।  

Trending Videos

Bareilly Police celebrates Holi SSP Anurag Arya dances to Punjabi songs
पुलिस अफसरों ने खेली होली - फोटो : संवाद
पुलिस ने खेली होली 
बुधवार को जनता की सुरक्षा में लगकर शांतिपूर्वक होली का त्योहार कराने वाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपनी होली मनाई। पुलिस लाइन से शुरू हुआ होली का उल्लास अफसरों के बंगलों से होता हुआ एडीजी जोन के बंगले पर समाप्त हुआ। वहां एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य ने होली गीतों पर डांस करके समां बांध दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bareilly Police celebrates Holi SSP Anurag Arya dances to Punjabi songs
एसएसपी ने जमकर किया डांस - फोटो : संवाद
एसएसपी ने जमकर किया डांस 
पुलिस की होली में सिर पर काले घने बालों का बिग लगाए और लाल टीशर्ट पहने एसएसपी अनुराग आर्य का अंदाज देखते ही बन रहा था। उन्होंने पंजाबी, हरियाणवी गानों के साथ हिंदी गीतों पर जोरदार डांस कर धमाल मचा दिया। एसएसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने भी जमकर डांस किया। 

Bareilly Police celebrates Holi SSP Anurag Arya dances to Punjabi songs
होली के रंग में रंगे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
महिला अफसरों ने भी किया डांस 
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी यातायात अकमल खान आदि पुलिस अधिकारियों ने होली के गीतों पर डांस किया। आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा व अंजना दहिया के साथ अंशिका वर्मा की जुगलबंदी ने भी लोगों को कदम थिरकाने पर मजबूर कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed