{"_id":"69be91be8727d8064f0009c5","slug":"woman-defamed-using-fake-id-husband-threatened-with-being-shot-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी आईडी बनाकर महिला को किया बदनाम, पति को दी गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी आईडी बनाकर महिला को किया बदनाम, पति को दी गोली मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के प्रेमनगर इलाके की महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर रिश्तेदारों को मेसेज भेजे गए। उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके पति को गोली मारने की धमकी दी गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर इलाके की निवासी महिला को मुकदमे वापस नहीं लेने पर इंस्टाग्राम के जरिये बदनाम किया गया। जब महिला के पति ने विरोध जताया तो गोली मारने की धमकी दी गई। प्रेमनगर थाने में महिला की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
पटेल नगर निवासी महिला ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को बताया कि झारखंड निवासी संजित यादव के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था। एक मुकदमा प्रेमनगर थाने में भी दर्ज कराया था। दोनों मुकदमों में चार्जशीट लग चुकी है। संजीत यादव अग्रिम जमानत पर है। चार मार्च को संजीत यादव ने महिला के पति को फोन पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके साथी राहुल सिंह राजपूत और अमरजीत गुप्ता ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर रिश्तेदारों को मेसेज कर बदनाम करने की कोशिश की। मुकदमे वापस नहीं लेने पर महिला को बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। पहले दर्ज कराए मुकदमों के गवाहों को भी धमकी दी जा रही है। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।