सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 temples including Bhadeshwarnath will be renovated with Rs 9 crore.

Basti News: नौ करोड़ रुपये से भदेश्वरनाथ समेत 10 मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
10 temples including Bhadeshwarnath will be renovated with Rs 9 crore.
भदेश्वरनाथ मंदिर।
विज्ञापन
बस्ती। जिले का प्रमुख धर्म स्थल भदेश्वरनाथ मंदिर समेत 10 मंदिरों का जीर्णोद्धार नौ करोड़ रुपये की लागत से होगा। पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना को मंजूरी दी है। भदेश्वरनाथ मंदिर के लिए दो करोड़ रुपये की स्वीकृति शासन ने दी है। विकास कार्य से यहां हर सोमवार, महाशिवरात्रि समेत कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। साथ ही अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए अलग से सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, धर्मार्थ कार्य निदेशालय वाराणसी के सचिव के पत्र और बस्ती के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर पर्यटन विभाग ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत श्री भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का व्यापक विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं, इस मंदिर को कॉरिडोर के रूप में भी विकसित करने की मांग तेज हो चली है। हालांकि, अभी सिर्फ दो करोड़ रुपये से विकास संबंधित कार्य की मंजूरी दी गई है। बताया गया कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उठाई थी मांग
पर्यटन विभाग ने बस्ती में पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के तहत विभिन्न विधानसभाओं में 11 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। यह परियोजनाएं नौ करोड़ की हैं। परियोजनाओं के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि समस्त कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराएं, जिससे इसका लाभ श्रद्धालुओं को समय से मिल सके। इन परियोजनाओं में अधिकांश धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधा व सौंदर्गीकरण का कार्य शामिल है।


ये परियोजनाएं हुई हैं स्वीकृत
स्वीकृत परियोजनाओं में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में स्थित चतुर्भुजी मंदिर लोनिया का पर्यटन विकास के लिए 75 लाख रुपये जारी हुआ है। महादेवा स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 65 लाख रुपये जारी हुआ है। रुधौली के विकास खंड भानपुर में बैड़वा समय माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 78 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। महादेवा स्थित रामजानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 72 लाख रुपये जारी हुए हैं। कप्तानगंज क्षेत्र में स्थित बाबा भारीनाथ शिव स्थल के पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ छह लाख रुपये जारी किए गए हैं। बस्ती सदर के बीएमसीटी मार्ग बस्ती स्थित कोड़रा चौराहे पर शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ सात लाख रुपये की स्वीकृत दी गई है। बस्ती सदर विधानसभा में भदेश्वरनाथ स्थित शिवधाम बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए दो करोड़, रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुउद्देशीय सुविधाओं के लिए 44 लाख रुपये, महादेवा के ग्राम चंगेरवा गंगिया कोहल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 65 लाख, बस्ती सदर मुख्यालय स्थित कबीर आश्रम मूडघाट में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 45 लाख, हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल तपसी धाम आश्रम में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 44 लाख रुपये स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्थालों के विकास होने से रौनक लौट आएगी।

भदेश्वरनाथ में जो कार्य अधूरे हैं उसे इस योजना में शामिल किया गया है। पर्यटन के लिहाज से मंदिर का विकास होगा। साथ ही 10 अन्य परियोजनाओं पर भी कार्य होगा। नौ करोड़ रुपये जारी हुए हैं।

विकास नारायन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, बस्ती।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed