{"_id":"69f7a88671610ece260c5d37","slug":"notices-served-to-more-than-50-landownerslayout-map-stuck-in-approval-basti-news-c-207-1-bst1005-157993-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 50 से अधिक भू-स्वामियों को दिया नोटिस...अप्रूवल में फंस गया लेटआउट नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 50 से अधिक भू-स्वामियों को दिया नोटिस...अप्रूवल में फंस गया लेटआउट नक्शा
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) में नक्शा आवेदन, निस्तारण और अप्रूवल में ढिलाई के चलते नक्शा पास होने का औसत फीसदी गिर गया है। इस कार्य में लगे अधिकांश जेई, मेट और जिम्मेदारों की अरुचि के चलते नक्शा पास होने की प्रगति कम है। इससे राजस्व पर असर पड़ा है। इसी के कारण निर्माण कार्य भी सुस्त दिख रहा है। ले-आउट नक्शे का भी अप्रूवल समय से नहीं मिल रहा है। नक्शा पाॅसिंग में कई अड़चन हैं, जिसके चलते 50 से अधिक व्यापारियों और भू-स्वामियों को नोटिस जारी कर सुधार व जवाब मांगा गया है।
प्राधिकरण में नक्शा पास कराने व अन्य कई मामलों में प्रभावी शुल्कों को एकसमान कर दिया गया है, बावजूद इसके इसमें लापरवाही दिख रही है। ऐसे में तमाम मामले लटके हुए हैं और इसका संपूर्ण लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है, जबकि पूर्व में विकास प्राधिकरण (बीडीए) की हुई बोर्ड बैठक में कई निर्णय लिए गए थे, बावजूद इसके पालन कराने में जिम्मेदार असफल दिख रहे हैं। बताया गया कि विकास प्राधिकरण में विकास, भवन परमिट शुल्क और निरीक्षण एवं समाघात शुल्क व अन्य शुल्क लिए जाते हैं। घरेलू और कार्मशियल नक्शा शुल्क एकसमान है। बताते हैं कि अधिकांश मामले में नोटिस देकर जिम्मेदार चुप हो जाते हैं, ऐसे में नक्शा पास होने में वक्त लग जा रहा है। ऐसे शहर में कई प्रकरण हैं। आईजीआरएस पर शिकायत होने के बाद अधिकारी मौके पर जाते हैं और रिपोर्ट लगाकर रफा-दफा कर देते हैं। बाद में नोटिस जारी करते हैं।
महायोजना-2031 में शामिल हैं 217 गांव
बीडीए की महायोजना 2031 को देखे तो इसका दायरा सौ वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है। महायोजना 2021 के हिसाब से बीडीए का क्षेत्रफल 51 वर्ग किमी था। अब महायोजना 2031 में क्षेत्रफल बढ़कर 151.50 वर्ग किमी हो गया है। पहले नगर पालिका समेत 69 गांव थे तो नए मास्टर प्लान में नगर पालिका सहित 217 गांव बीडीए के दायरे में लाए गए हैं। हालांकि अभी स्थानीय लोग महायोजना के स्वरूप को लेकर और नक्शा को लेकर स्पष्ट जानकारी से वंचित हैं। इससे उनके सामने संकट है।
बीडीए में सीलिंग कार्रवाई अभियान ठप
बीडीए क्षेत्र में वर्तमान समय में सीलिंग कार्रवाई अभियान ठप है। इसका असर नक्शा आदि पर पड़ा है। चालू सत्र में अभी तक आवासीय 189 नक्शा पास हुआ है, जबकि चालू सत्र का समापन होने वाला है। इसमें सिर्फ 20 दिन ही शेष बचे हैं, ऐसे में अधिकांश नक्शे अब नये साल में ही पास हो पाएंगे। हालांकि, कई मामले में सख्ती के बाद पूर्व में बन चुके हॉस्पिटलों ने अपना नक्शा आवेदन कर पास करवा लिया है और वह अब सुरक्षित हो गए हैं।
प्राधिकरण में आवासीय व अनावासीय नक्शा की स्थिति
सांख्यिकी विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बस्ती विकास प्राधिकरण क्षेत्र में साल 2022-23 में आवासीय नक्शा 225 और अनावासीय नक्शा 26 पास हुआ। साल 2023-24 में 160 आवासीय और 47 अनावासीय नक्शा पास हुआ। साल 2024-25 में 220 नक्शा आवासीय और 79 नक्शा अनावासीय पास हुए। चालू सत्र 2025-26 में अब तक 189 आवासीय और 42 नक्शा अनावासीय पास किए गए हैं। नक्शा पास करने की प्रगति कम होने के चलते राजस्व फीसद गिरा है।
अब तक बीडीए के हुए कार्यों पर नजर
अब तक बीडीए क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट में सिर्फ मालवीय रोड का निर्माण कराया गया है। वहीं, कंपनीबाग चौराहे पर क्रॉसिंग नाला, शास्त्री चौक पर तिरंगा झंडा लगवाया गया है। भदेश्वरनाथ मंदिर मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और बीडीए कार्यालय के पास शक्ति चौक बनाया गया है। पिछले कई माह से कोई निर्माण कार्य न तो प्रस्तावित हुआ है न ही चल रहा है।
पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के जेई संभाल रहे काम
बीडीए में वैसे तो जेई के कई पद स्वीकृत हैं, मगर खुद के जेई नहीं होने से दूसरे विभाग से जेई को कार्य सौंपा गया है। दो जेई ही काम संभाल रहे, इससे जांच गति और निरीक्षण के साथ अन्य गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा है। पीडब्ल्यूडी एनएच खंड के जेई रोहित पटेल और सिंचाई विभाग के जेई शैलेश सहाय वर्तमान में बीडीए से अटैच हैं।
नक्शा समेत अन्य मद में जो शुल्क आता है, उसके अनुसार कार्ययोजना बनती है। बैठक में एजेंडा रखा गया था। कई पर सहमति बन गई है। जो आवेदन आए हैं जांच कर नक्शा पास करवाए जा रहे। जिनमें खामियां हैं और बिना नक्शा स्वीकृत हुए निर्माण करवा रहे थे, ऐसे 50 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
हरिओम गुप्ता, प्रभारी एक्सईएन, बीडीए, बस्ती।
-- -
Trending Videos