सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A week before the wedding, the girl eloped with her lover.

Basti News: शादी के एक सप्ताह पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A week before the wedding, the girl eloped with her lover.
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र की एक युवती शादी के पहले ही अपने गांव के प्रेमी संग भाग गई। घटना से वर और कन्या पक्ष के लोगों में तनाव का माहौल बन गया है। युवती ने फोन करके परिजनों को बता दिया कि वह शादी नही करेगी। अपने प्रेमी संग जीवन बिताएगी। घटना को लेकर तनाव का माहौल हैं।
Trending Videos


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का गांव के ही रहने वाले एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी तय हो गई थी। 12 मई को युवती के घर बरात आने वाली थी। उसके बाद भी दोनों एक दूसरे से घंटों तक बातचीत करते थे। इधर शादी को लेकर वर और कन्या पक्ष के घर पर तैयारी चल रही थी। शादी की व्यवस्था को पूरी हो चुकी थी। रविवार की रात युवती अपने गांव के प्रेमी संग फरार हो गई। सुबह होने पर जब युवती गायब मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो युवक भी अपने घर पर नहीं मिला। युवती ने फोन करके परिजनों को बताया कि वह तय शादी नहीं करेगी अपने प्रेमी संग रहकर जीवन बिताएगी। यह सुनकर कर कन्या पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की सूचना नही मिली हैं। अगर तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed