सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Coin removed from girl's throat without operation

Basti News: बिना आपरेशन बच्ची के गले से निकाला सिक्का

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Coin removed from girl's throat without operation
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कटरा पानी टंकी क्षेत्र निवासी ढाई साल की बच्ची के गले में सिक्का फंस गया था। जिसे केजीएमयू के डॉ. गया प्रसाद शुक्ला ने एक निजी अस्पताल में जाकर बच्ची के गले से निकाला। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, कटरा निवासी विनय कुमार त्रिपाठी की पुत्री ढाई वर्ष की बेटी अवंतिका त्रिपाठी खेलते समय पांच का सिक्का मुंह में डाल लिया। जो जाकर गले फंस गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर स्थानीय डॉक्टरों के पास पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सिक्का बाहर नहीं निकल सका। परिजनों ने घरेलू उपाय के रूप में केला आदि खिलाकर भी सिक्का निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालत में सुधार न होने पर बच्ची को बस्ती स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। उसी समय वहां मौजूद केजीएमयू के डॉ. गया प्रसाद शुक्ला (डीएम गैस्ट्रो) ने अपनी टीम के साथ एंडोस्कोपी तकनीक के माध्यम से बिना किसी ऑपरेशन के सफलतापूर्वक सिक्के को बाहर निकाल दिया। डॉक्टरों की इस कुशलता और तत्परता से बच्ची को बड़ी राहत मिली और परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed