सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1,000 MT warehouse being built at Gharsohiya at a cost of Rs 1.59 crore stalled

Basti News: 1.59 करोड़ से घरसोहिया में बन रहे एक हजार एमटी गोदाम कार्य लटका

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
1,000 MT warehouse being built at Gharsohiya at a cost of Rs 1.59 crore stalled
विज्ञापन
बस्ती। सहकारिता विभाग, पुरानी बस्ती के घरसोहिया गांव के सामने यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड पीसीएम कार्यालय के पास 1000 मीट्रिक टन क्षमता का नया गोदाम बन रहा है। इसकी लागत 1.59 करोड़ रुपये है। स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ, मगर तय मियाद खत्म होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ। ऐसे में नये सत्र में नए गोदाम में अनाज रखने का सपना टूट जाएगा। वहीं, बारिश में अनाज बचाने को जद्दोजहद करनी पड़ेगी। इसे पीसीएफ समेत अन्य बड़ी कंपनी को किराये पर देगा। जिससे समिति मुनाफा कमाएगी।
Trending Videos

सहकारी समितियों की आय में वृद्धि के लिए सहकारिता विभाग की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत मांगे गए प्रस्ताव पर सहकारिता विभाग ने नारंग रोड घरसोहिया स्थित पीसीएफ कार्यालय परिसर में 1000 एमटी क्षमता के नये गोदाम के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव की स्वीकृति 19 फरवरी 2024 में प्रदान करते हुए निर्माण के लिए हरी झंडी दिया। कार्य पूर्ण करने के लिए 30 नवंबर 2025 का समय दिया गया, मगर छह माह बीत जाने पर भी अभी तक गोदाम का कार्य लटका हुआ है। बताया गया कि स्वीकृत बजट में एक करोड़ 10 लाख रुपये प्राप्त हुए, जिसका 85 लाख रुपये व्यय हो चुका है। निर्माण कार्य की स्थिति पर नजर डाले तो अभी 72 प्रतिशत कार्य हुआ है। बताया गया कि कार्य प्रगति पर है। सीएमआईएस पोर्टल पर पूर्णता की तिथि 30 जून 2025 अंकित है, जिसे बदलने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया गया है। कार्यदायी संस्था यूपी सीएनडीएफ है। लोगों का कहना है कि एक हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण कराए जाने से अनाज सुरक्षित रहेगा। बताया गया कि गोदाम का निर्माण जल्द पूर्ण होगा। इसके बाद हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू होगी। मगर, कार्य में ढिलाई के चलते परियोजना के पूर्ण होने में वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरसोहिया में 1000 एमटी क्षमता के निर्माणाधीन गोदाम को अब तक पूर्ण करके हैंडओवर कराना था, मगर अभी तक निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था से संपर्क किया जाएगा, कि क्यों विलंब हो रहा है।
आशीष श्रीवास्तव, एआर कोआपरेटिव, बस्ती।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed